दुष्कर्म के बाद आपत्तिजनक फोटो किए वायरल
उदयपुर, 1 जुलाई (ब्यूरो): जिले के सायरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 23 वर्षीया युवती से दुष्कर्म की घटना हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सायरा के रहने वाले आरोपी हिम्मत पुत्र जगदीश ने 23 वर्षीया युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसके आपत्तिजनक फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़ित युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल झपटकर बदमाश फरार उदयपुर, 1 जुलाई (ब्यूरो): शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार…
