Month: July 2024

प्रशासनिक व्यस्तता में भी नहीं कुम्हलाने दिया संगीत का अंकुर

प्रशासनिक व्यस्तता में भी नहीं कुम्हलाने दिया संगीत का अंकुर

केरल के पूर्व मुख्य सचिव डॉ विश्वास मेहता का संगीत से है जुड़ाव मुकेश की 101वीं जन्मजयंती के उपलक्षय में 21 जुलाई को शिल्पग्राम में देंगे प्रस्तुति उदयपुर, 19 जुलाई। केरल के मुख्य सचिव पद तक पहुंचे राजस्थान से पहले आईएएस अधिकारी डॉ विश्वास मेहता की प्रशासनिक कार्य कुशलता से तो सभी परिचित हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि डॉ मेहता संगीत में भी अच्छा खासा दखल रखते हैं। डॉ मेहता को संगीत में विशेष रूचि तथा स्वयं भी बहुत अच्छे गायक हैं। कोविड काल में केरल के मुख्य सचिव पद पर रहते हुए उनकी प्रशासनिक कुशलता से…
Read More
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उदयपुर द्वारा अंगदान एवं देहदान जागरूकता  रैली का आयोजन

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उदयपुर द्वारा अंगदान एवं देहदान जागरूकता  रैली का आयोजन

उदयपुर, 19 जुलाई/   भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा उदयपुर के प्रेसिडेंट जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल के दिशा निर्देशन में अंगदान एवं  देहदान पर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा उदयपुर के मानद सचिव सुनील गांग के नेतृत्व में शाखा के अध्यक्ष डॉ.गजेंद्र भंसाली द्वारा हरी झंडी दिखा कर रैली का शुभारंभ रसिकलाल धारीवाल विद्यालय प्रांगण से किया गया। जिसमें सीनियर क्लास के करीब 250 विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के कर्मचारी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के सहयोग से बड़े उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने पोस्टर्स एवं पेंपलेट बनाकर आवासीय  कॉलोनी में भरपूर नारेबाजी एवं…
Read More
हमारी शक्ति का सदुपयोग कराए वह सद्गुरू: निरागरत्नविजय

हमारी शक्ति का सदुपयोग कराए वह सद्गुरू: निरागरत्नविजय

उदयपुर, 19 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान में मालदास स्ट्रीट आराधना भवन में वर्षावास कर रहे पन्यास प्रवर निरागरत्नविजय जी म.सा. ने शुक्रवार को धर्मसभा में कहा कि पुण्योदय के समय सम्पत्ति का सद्व्यय जो कराए वह सद्गुरू।  सद्गुरू  वह है जो हमारी शक्ति का सदुपयोग कराए। जीवों के पास अनेक प्रकार की सम्पत्तियां होती ही लेकिन सच्ची सम्पत्ति वही है जिससे स्व एवं पर का कल्याण होता है। धन-तन एवं बुद्धि की सम्पत्तियों को धर्म क्षेत्र में उपयोग में कराए वह हमारे सद्गुरू कहलाते हैं। सभी जीव ऐसे सद्गुरू का सानिध्य पाकर स्व-पर का कल्याण करे।…
Read More
500 तपस्वियों की तेला तप आराधना शुरू, आचार्यश्री जी से ग्रहण किए प्रत्याख्यान

500 तपस्वियों की तेला तप आराधना शुरू, आचार्यश्री जी से ग्रहण किए प्रत्याख्यान

द्वेष को छोड़ने से ही पुण्य का अर्जन होता है : आचार्य विजयराज उदयपुर, 19 जुलाई। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय चातुर्मास में शुक्रवार को तेले की आराधना प्रारम्भ हुई जो गुरू पूर्णिमा को पूर्ण होगी। मीडिया प्रभारी डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि शुक्रवार को 500 तपाराधकों ने तेले तप की आराधना के प्रत्याख्यान आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. से ग्रहण किए। सभी आराधकों के तेले तप की पूर्णाहूति गुरू पूर्णिमा के दिन होगी एवं सामूहिक पारणा 22 जुलाई को होगा। वहीं शुक्रवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि…
Read More
आईसीआईसीआई आरसेटी संस्थान, उदयपुर में संचालित ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 31 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

आईसीआईसीआई आरसेटी संस्थान, उदयपुर में संचालित ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 31 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

उदयपुर।  आईसीआईसीआई आरसेटी संस्थान, उदयपुर में संचालित ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 31 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आज दिनांक 18 जुलाई, 2024 को आयोजित किया गया | कार्यक्रम में 28 प्रशिक्षनार्थियों को टूलकिट दिए गए | आज के कार्यक्रम में आकृति क्रिएशन्स, बुटीक की संचालिका,फैशन डिज़ाइनर एवं उदयपुर की मानी हुई फैशन आइकॉन,आकृति मलिक एवं दीप्ति गन्ना, संचालिका परफेक्ट मेकओवर स्टूडियो रहीं | आज के कार्यक्रम में प्रशिक्षनार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल से ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लिया एवं इस प्रयास को अतिथियों ने सराहा  | कुछ प्रशिक्षनार्थियों ने आज के अतिथियों के…
Read More
पंचायतों में लोक सुनवाई औपचारिकता बनकर रह गई : विधायक दीप्ति माहेश्वरी

पंचायतों में लोक सुनवाई औपचारिकता बनकर रह गई : विधायक दीप्ति माहेश्वरी

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस शासन में लोक सुनवाई औपचारिकता बन कर रह गई थी। ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक लोक सुनवाई केन्द्र खुले रखने के निर्देश की कभी पालना नहीं हुई। माह के प्रथम गुरुवार को सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जन सुनवाई शिविर अधिकांश पंचायतों में नहीं लगे। वे तारांकित प्रश्न द्वारा लोक सुनवाई केन्द्रों के प्रबन्धन पर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कर रही थी। जन अभाव अभियोग विभाग के राज्य मंत्री के. के. विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में जन सुनवाई व्यवस्था पंगु बन गई थी। अब राज्य सरकार जन सुनवाई…
Read More
10 हजार की रिश्वत मांगने वाले हैड कांस्टेबल की जमानत रद्द

10 हजार की रिश्वत मांगने वाले हैड कांस्टेबल की जमानत रद्द

उदयपुर, 18 जुलाई (ब्यूरो): डूंगरपुर जिले के चौरासी थाने के रिश्वत आरोपी हैड कांस्टेबल की जमानत अर्जी कोर्ट ने अस्वीकार कर दी। मामले की जानकारी देते हुए विशिष्ट लोक अभियोजक राजेश पारीक ने बताया कि डूंगरपुर जिले के झोथरी गांव के रहने वाले व्यक्ति के छोटे भाई की बेटी को महिपाल नाम का एक व्यक्ति बहला—फुसलाकर भगाकर ले गया था। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत चौरासी थाने में की, जहां कार्रवाई का जिम्मा थाने में तैनात हैड कांस्टेबल कारूलाल पुत्र देवजी यादव निवासी बोखला पाल थाना बिच्छीवाड़ा डूंगरपुर हाल कानि. नं. 388 थाना चौरासी डूंगरपुर को दिया गया। भगाई…
Read More
जनजाति समाज के दीर्घकालिक विकास पर मंथन, लिए प्रस्ताव

जनजाति समाज के दीर्घकालिक विकास पर मंथन, लिए प्रस्ताव

उदयपुर में हुई धर्म संसद गुजरात, मध्यप्रदेश व राजस्थान के संत, महंत व गादीपति हुए शामिल उदयपुर, 18 जुलाई। ’श्री संत समाज’ की धर्म संसद गुरुवार को स्थानीय किसान भवन में आयोजित हुई।  लसाड़िया गादीपति विक्रमदास महाराज के संरक्षण व संत गुलाबगिरी महाराज के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न इस धर्म संसद में गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान के आदिवासी समाज में कार्यरत पूज्य संत, धाम-धूणी गादीपति और भक्तजनों ने भाग लिया। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने सभी धर्म गुरुओं का उपरणा ओढ़ा कर स्वागत, अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्म गुरुओं ने इस विषय पर गहरी चिंता व्यक्त की कि…
Read More
उत्तराखंड की वादियों में सुनील टांक ने सिखाए अभिनय की गुर

उत्तराखंड की वादियों में सुनील टांक ने सिखाए अभिनय की गुर

उदयपुर के नाट्य निर्देशक सुनील टांक को उत्तराखंड में अभिनय कार्यशाला के तहत आमंत्रित किया गया जहां सुनील टांक ने एक नया प्रयोग करते हुए नेचर वॉक थिएटर के माध्यम से अभिनय कार्यशाला में उत्तराखंड के पहाड़ों, जंगलों और नदियों में भ्रमण कराते हुए अभिनय की बारीकियां सिखाई इस कार्यशाला में कुल 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे युवक, युवतियां सहित कुछ बुजुर्ग भी शामिल हुए यह कार्यशाला 15 दिवसीय थी और यह उत्तराखंड के कुछ प्रमुख जगहों पर प्रत्येक दिन अलग अलग जगह पर आयोजीत हुई जिसमे कौसानी, गवाल्डम, बिनसांर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, कसार देवी, अल्मोड़ा, केंचीधाम, हल्द्वानी, भीमताल,…
Read More
रोगियों की सहूलियत के लिए वार्डों में लगाई 35 ईसीजी मशीनें

रोगियों की सहूलियत के लिए वार्डों में लगाई 35 ईसीजी मशीनें

नहीं आना पड़ेगा इमरजेंसी उदयपुर। एमबी हॉस्पिटल में एनएबीएच मिलने के साथ ही रोगियों की सुरक्षा के लिए नवाचार होने लगे हैं। हाल ही हॉस्पिटल प्रशासन ने सभी वार्डों में इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम या ईसीजी टेस्ट की सुविधा शुरू कर दी है। कुल 35 ईसीजी मशीनें विभिन्न वार्डों में स्थापित की है। इसके पीछे उनका मकसद परिजन ईसीजी के लिए रोगी को लेकर हॉस्पिटल में भटके नहीं। असल में देखने में यह आया है कि एमबी हॉस्पिटल में सभी सुविधा होने के बावजूद भी कुछ कमियां इन सुविधाओं को समस्या बना देती है। ऐसी ही एक दिक्कत इन दिनों देखने में आई…
Read More
error: Content is protected !!