Month: June 2024

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का शुभारंभ 30 को

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का शुभारंभ 30 को

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा करेंगे लाभार्थी किसानों से संवाद, उदयपुर में तैयारियों को लेकर हुई बैठक उदयपुर, 27 जून। किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल पर की गई बजट घोषणा के तहत मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना का शुभारंभ रविवार 30 जून को टोंक में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होगा, इसके तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के लाभार्थी किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 2 हजार रुपयों की अतिरिक्त धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस प्रकार किसानों को कुल 8 हजार प्रतिवर्ष सम्मान निधि का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा…
Read More
पोल पर होर्डिंग लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत 

पोल पर होर्डिंग लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत 

डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के तिजवाड़ चौराह पर होडिंग लगा रहा युवक करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल मोर्चरी रखवाया तथा पुलिस ने मृतक युवक पहचान अलवर जिला निवासी विकास पुत्र चरन सिंह सैनी के रूप में करते हुए इसकी सूचना परिजनों को दी। बुधवार को मृतक युवक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तथा मृतक विकास के पिता चरन सिंह सैनी ने पुलिस रिपोर्ट देकर बताया की उसका बेटा विकास होडिंग लगाने का काम करता है।25 जून को विकास अपने अन्य साथियों के साथ डूंगरपुर तिजवड़ा चौराह पर सरकारी होडिंग लगाने का काम कर…
Read More
रैगिंग: मेडिकल कॉलेज के छात्र के साथ रैगिंग

रैगिंग: मेडिकल कॉलेज के छात्र के साथ रैगिंग

 44 डिग्री में पहाड़ी पर बुलाकर लगवाई 300 उठक- बैठक 50 से ज्यादा स्टूडेण्ट्स हुई रैगिंग रैगिंग लेन वाले 7 छात्रा को प्रिंसिपल ने किया स्पेंड  डूंगरपुर,26 जून (ब्यूरो)। डूंगरपुर शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग करना अपराध है। पर इसके बावजूद डूंगरपुर जिले के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करना सीनियर स्टूडेण्ट्स के लिए आम बात हो गई है। जिले के मेडिकल कॉलेज में पिछले दिनों सीनियर्स स्टूडेण्ट्स की ओर से प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ मानवीय हदों को पार कर रेगिंग करने का मामला सामने आया है। रैगिंग पीड़ित एक विद्यार्थी की जान पर बन आने के बाद मेडिकल कॉलेज…
Read More
जिले में सरपंच-वार्ड पंच के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 30 को

जिले में सरपंच-वार्ड पंच के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 30 को

पंचायत उप चुनाव 2024 उदयपुर, 26 जून। पंचायत उप चुनाव 2024 के तहत जिले में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव निर्धारित मतदान केन्द्रों पर 30 जून को सम्पन्न होंगे। उपचुनाव के मतदान दल 29 जून को जिला मुख्यालय से प्रस्थान कर संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुंचेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरविंद पोसवाल ने एक आदेश जारी कर बूथ स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी यथा संबंधित बीएलओ, संस्था प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी को इन मतदान दलों के कार्मिकों के लिए मतदान केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। वहीं संबंधित उपखण्ड अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकास अधिकारी…
Read More
खनन पट्टाधारियों व हितधारकों ने दिए सुझाव

खनन पट्टाधारियों व हितधारकों ने दिए सुझाव

विकसित राजस्थान विजन 2047 उदयपुर, 26 जून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू किए गए विकसित भारत अभियान के तहत विकसित राजस्थान विजन-2047 के तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार विजन दस्तावेज तैयार करने को लेकर गोवर्धन विलास परिसर स्थित खनिज भवन में बुधवार को निदेशक खनन श्री भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में परिचर्चा आयोजित हुई। इसमें खनन पट्टाधारियों, खनिज स्टेक होल्डर्स एवं खनन एसोसिएशन पदाधिकारियों ने भाग लेकर सुझाव दिए। खनि अभियंता उदयपुर आसिफ अंसारी ने बताया कि ‘‘विजन 2047’’ के तहत खनन नीतियों में शिथिलता, बजट 2024-25 पर चर्चा, परिवेश पोर्टल पर ई.सी. वेलिडेशन के…
Read More
भीलवाड़ा : औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन गुरुवार को

भीलवाड़ा : औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन गुरुवार को

भीलवाडा, 26 जून। जिले के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने, औद्योगिक निवेशको बढावा देने तथा उद्यमियों/नव उद्यमियों को उद्योग स्थापना हेतु मार्ग दर्शन प्रदान करने हेतु तथा मौके पर एमएलयूपीवाई, एमवाईयूपीवाई, बीआरयूपीवाई तथा पीएमईजीपी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करना, आवेदन पत्र निःशुल्क तैयार कराये जाने हेतु ग्रामीण हाट बाजार, भीलवाड़ा में 27 जून गुरूवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जायेगा। महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के0 के0 मीना ने बताया कि औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022 की जानकारी…
Read More
राजसमंद : खेत में मिला मृत पैंथर, वन विभाग की टीम ने जांच उपरांत किया दाह संस्कार

राजसमंद : खेत में मिला मृत पैंथर, वन विभाग की टीम ने जांच उपरांत किया दाह संस्कार

राजसमंद। डीसीएफ सुदर्शन शर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह 9 बजे सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी, झीलवाडा, रेंज झीलवाडा स्टॉफ के साथ कुम्भलगढ की ग्राम पंचायत अंटालिया के ग्राम बीड की भागल में मृत पैन्थर की सूचना पर गए। यहां निजी खातेदारी बीड में एक नर पैन्थर मरा हुआ था। डीसीएफ ने बताया कि देखने में पैन्थर की आयु करीब 06 वर्ष की लग रही थी। नर पैन्थर का शव 3-4 दिन पुरान लग रहा था एवं उसके चारों पैरों के नाखून व दांत सही सलामत थे। मौके पर ही चिकित्सा दल से आये पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा…
Read More
नशे की रोकथाम के लिए किया जागरूक

नशे की रोकथाम के लिए किया जागरूक

उदयपुर, 26 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशन मेंं वर्ल्ड ड्रग डे के उपलक्ष्य में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने नर्सिंग विद्यार्थियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं नशा रोकने के लिए जागरूक किया। एडीजे शर्मा ने आह्वान किया कि आज की युवा पीढ़ी नशे एवं नशीले पदार्थो से दूर रहे। माता-पिता एवं सरक्षक की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें और बच्चो का विशेष ध्यान रखें।
Read More
स्काउट गाइड प्रतिभागियों को दिया एडवेंचर गतिविधियों का प्रशिक्षण

स्काउट गाइड प्रतिभागियों को दिया एडवेंचर गतिविधियों का प्रशिक्षण

उदयपुर, 26 जून। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय के तत्वावधान में माउंट आबू में आयोजित एडवेंचर कैंप रॉकवुड हाई स्कूल के 32 स्काउट गाइड एवं 4 स्काउटर गाइडर और सेंट्रल पब्लिक स्कूल भूपालपुरा से 10 गाइड्स और एक गाइडर ने सहभागिता की। जिला संगठन आयुक्त गाइड विजयलक्ष्मी वर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न एडवेंचर से संबंधित प्रशिक्षण दिए गए। राज्य स्तरीय शिविर में दीपिका वाधवानी, शाहिना शरीफ, लता मगरी, हेमेंद्र दवे, अजीत सिंह आदि ने उदयपुर मंडल की ओर से भागीदारी निभाई। सीओ गाइड विजयलक्ष्मी वर्मा ने बताया कि माउंट आबू राज्य प्रशिक्षण…
Read More
राज्य तैराकी में उदयपुर के हर्षदित्य का दमदार प्रदर्शन, बनाए 4 नए कीर्तिमान

राज्य तैराकी में उदयपुर के हर्षदित्य का दमदार प्रदर्शन, बनाए 4 नए कीर्तिमान

उदयपुर, 26 जून। हाल ही में राजस्थान तैराकी संघ के तत्वाधान में जयपुर मे संपन्न राज्य स्तरीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में उदयपुर के हर्षदित्य सिंह राणावत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण और 3 रजत पदक सहित 7 पदकों पर कब्ज़ा जमाया। खेलगांव तरणताल के मुख्य तैराकी प्रशिक्षक डॉ.महेश पालीवाल ने बताया कि हर्षदित्य ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 नए कीर्तिमान बनाये। हर्षादित्य की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी खेलगांव ललित सिंह झाला व जिला खेल अधिकारी अजीत जैन ने बधाई दी एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
Read More
error: Content is protected !!