Month: June 2024

सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का आज सुखाडिय़ा रंगमंच पर होगा समापन

सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का आज सुखाडिय़ा रंगमंच पर होगा समापन

शहर के 24 मंदिरों के शिविरार्थी एवं श्रावक-श्राविकाएं होंगे शामिल  - विद्वानों एवं शिविरार्थियों एवं वरिष्ठजनों का होगा सम्मान   उदयपुर, 1 जून। शहर के 24 जैन मंदिर में आयोजित सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का समापन रविवार को टाउन हॉल स्थित सुखाडिय़ा रंगमंच सभागार में सामूहिक समापन होगा। शिविर संयोजक सम्राट जैन ने बताया कि सात दिनों तक शहर के अलग-अलग मंदिरों लगी कक्षाओं की आज परीक्षा का आयोजन होगा। प्रात: काल सभी मंदिरों में होगी परीक्षा जिसने लगभग 3000 विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होने बताया कि श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर से आए विद्वानों द्वारा परीक्षा का परिणाम…
Read More
स्वाति सिंह की गायकी से गुलजार हुआ शिल्पग्राम

स्वाति सिंह की गायकी से गुलजार हुआ शिल्पग्राम

गुल़जार-बात पश्मीने की’ प्रस्तुति आज उदयपुर, 1 जून। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम में शनिवार को आयोजित गुल़जार-ए-गज़ल़ कार्यक्रम के पहले दिन स्वाती सिंह एवं दल ने अपनी प्रस्तुति दी। इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि गुल़जार-ए-गज़ल़ कार्यक्रम में शिल्पग्राम के मुक्ताकाशी रंगमंच पर देहरादून से पैशन क्लब ऑफ म्यूजिक की स्वाति सिंह एवं दल द्वारा ग़ज़लों की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों में रफ्ता-रफ्ता, हंगामा, एक अहसान, तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो, तुमको देखा तो ये ख्याल आया, आज…
Read More
महाराणा प्रताप जयंन्ति की शोभायात्रा के लिए अधिवक्ताओं को निमंत्रण

महाराणा प्रताप जयंन्ति की शोभायात्रा के लिए अधिवक्ताओं को निमंत्रण

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा एवं नगर निगम के तत्वाधान में 9 जून को निकालने वाली शोभायात्रा के लिए अधिवक्ताओं को निमंत्रण दिया गया जिसमें सात दिवसीय  कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार एवं भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़ ने सभी को निमंत्रण दिया जहां पर बार ऐशोसियेशन अध्यक्ष भरत जोशी ,बार कौसिंल राजस्थान के सदस्य राव रतन सिह  ,पुर्व अध्यक्ष रामक्रपा शर्मा, मनीष शर्मा, महेंद्र नागदा ,पुर्व महामंत्री भरत वैष्णव ,भुपेंद्र सिह चुण्डावत, उदय सिंह देवड़ा, शिव उपाध्याय ,एडवोकेट रमण जैन, घनश्याम सिह चौहान , दिनेश गुप्ता ,राजेंद्र सिंह राठौड़ विजय सिहं पंवार ,मोहब्बत सिह राव, दिलीप सिह चुण्डावत…
Read More
एसडीओ ने पौधारोपण एवं चारागाह विकास कार्य का किया औचक निरीक्षण

एसडीओ ने पौधारोपण एवं चारागाह विकास कार्य का किया औचक निरीक्षण

उदयपुर, 1 जून। जिले के मावली उपखंड अधिकारी मनसुख राम डामोर ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलसीदास की सराय में पंचफल पौधारोपण एवं विकास कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 20 कार्मिकों में से 13 कार्मिक उपस्थित, जबकि 7 कार्मिक अनुपस्थित पाए गये। एसडीएम ने उपस्थित मेट को ट्रेंच का माप करते रहने, मनरेगा गाइडलाइन के अनुसार कार्यस्थल में कार्मिकों के लिए आवश्यक सुविधाएं यथा छाया, पानी, तत्काल उपचार के लिए मेडिकल किट आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मेट को अवगत कराया कि निर्धारित मापदंड अनुसार कार्य कराते हुए दैनिक मैप पंजिका…
Read More
श्रीमद् भागवत कथाः बेईमानी से कमाया धन बीमारी का कारण है तो संस्कारों की कमी से लव जिहाद पनप रहा

श्रीमद् भागवत कथाः बेईमानी से कमाया धन बीमारी का कारण है तो संस्कारों की कमी से लव जिहाद पनप रहा

फतहनगर। ईंटाली बालाजी गोधाम गौशाला में चल रही भागवत कथा महापुराण के तीसरे दिन शनिवार को कथा प्रवक्ता अनुजदास महाराज ने बताया कि राजा के राज्य में तीन चीज निःशुल्क होनी चाहिए यथा स्वास्थ्य, न्याय और शिक्षा। राजा परीक्षित भी बहुत ही दयावान और संस्कारवादी राजा थे और अपने पूर्वजों की गलती के कारण अपराध धारण कर लिया और यह सब अपराध राजा को छोटी कमाई से बने हुए मुकुट पहने से हुआ। वह ईमानदारी से नहीं बनाया गया। जब राजा परीक्षित ने अपना मुकुट उतारा और अपनी गलती का प्रायश्चित हुआ तब कहा कि मैंने बड़ी भारी गलती की…
Read More
उत्कृष्ट पत्रिकाएं समाज व संस्कृति का दर्पण – प्रोफेसर के के दवे

उत्कृष्ट पत्रिकाएं समाज व संस्कृति का दर्पण – प्रोफेसर के के दवे

उदयपुर 1 जून 2024. एक उत्कृष्ट प्रकाशित पत्रिका बेदाग दर्पण होकर कला धर्म संस्कृति इतिहास आदि पहलु प्रस्तुत कर समाज को उनके प्रति जागृत करने का कार्य करता है । उक्त विचार प्रोफेसर के के  दवे  अध्यक्ष पैसिफिक एकेडमी ऑफ़ हाईयर एजूकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ने अक्षय लोकजन की नव प्रकाशित  पत्रिका का विमोचन करते हुए कही। लोकजन सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि आज एक सादे समारोह में रामचरितमानस के 450 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रकाशित अक्षय लोकजन की पत्रिका विशेषांक का विमोचन हुआ ।  कला, धर्म, संस्कृति, इतिहास को बढ़ावा देने के लिए…
Read More
वैदिक जीवन दर्शन ही वैश्विक पर्यावरण संकट निवारण का एक मात्र उपाय – प्रो. सारंगदेवोत

वैदिक जीवन दर्शन ही वैश्विक पर्यावरण संकट निवारण का एक मात्र उपाय – प्रो. सारंगदेवोत

पर्यावरण जागरण सप्ताह का हुआ आगाज जल, जंगल, जमीन को बचाने का लिया संकल्प महाराणा प्रताप एवं प्रकृति एक दूसरे के पूरक - अनंत गणेश त्रिवेदी जनसहभागिता से ही टाला जा सकता है, पर्यावरण संकट - मंत्री खराड़ी उदयपुर, 01 जुन /  प्राणी मात्र के लिए पर्यावरण संकट मानव जनित ही है, जिसके लिए हम सभी जिम्मेदार है, जिसे मानव को ही अपनी जागरूकता और निस्वार्थ प्रयासों से संकटमोचन का कार्य प्रकृति सौंदर्य की दिशा में करना होगा। पर्यावरण शुद्धिकरण एवं प्रदूषण को रोकने के लिए देश के विभिन्न वैज्ञानिक विभिन्न दिशा में प्रयासरत और  क्रियाशील,  लेकिन जब तक मानव…
Read More
प्रताप जन्मोत्सव समारोह समिति के बैनर तले कुंभलगढ़ में होगी शौर्य सभा

प्रताप जन्मोत्सव समारोह समिति के बैनर तले कुंभलगढ़ में होगी शौर्य सभा

फतहनगर। आगामी 9जून को वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समारोह समिति के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की 485वीं जयन्ती के अवसर पर राजसमन्द जिले के कुंभलगढ़ में शौर्य सभा होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के तहत 9जून रविवार को उद‌यपुर और राजसमन्द के प्रत्येक खण्ड से सुबह 10 बजे वाहन रैलियां प्रारंभ होगी जिनका संगम दोपहर 2 बजे केलवाड़ा बस स्टैण्ड पर होकर विशाल रैली कुंभलगढ़ दुर्ग पर प्रस्थान करेगी जहाँ शाम 4 बजे शौर्य सभा होगी। प्रत्येक खण्ड पर कार्यक्रम को लेकर इन दिनों बैठकों का दौर जारी है। समारोह एवं रैली को लेकर भीण्डर जिले की बड़ी…
Read More
31 की तपस्या के पूर पर हुआ नवकार मंत्र, लोगस्स व णमोत्थुणं का सामूहिक जाप

31 की तपस्या के पूर पर हुआ नवकार मंत्र, लोगस्स व णमोत्थुणं का सामूहिक जाप

उदयपुर, 1 जून। महावीर भवन में तपस्वीराज श्रद्धेय श्री विश्वास मुनि जी म.सा. के 31 की तपस्या के पूर के अवसर पर शनिवार को आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने उनके तप की अनुमोदना करते हुए कहा कि विश्वास मुनि जी म.सा. में तपस्या करने का जुनून है; यह जुनून यह विश्वास सदैव बना रहे। चन्द्रमा की कलाओं की तरह दान-शील-तप-भावना उत्तरोत्तर बढ़ती रहे। इस अवसर पर उपाध्याय प्रवर ने फरमाया कि वर्ष 2008 में मुम्बई में दीक्षित हुए श्री विश्वास मुनि जी म.सा. बड़े तपस्वीरत्न हैं। संकल्प को पूर्ण करने की ताकत गुरू के अनुग्रह में रहती है। विश्वास…
Read More
30 जून को निकलेगी लड्डू गोपाल की भव्य शोभायात्रा,गणगौर घाट पर होगी यमुना आरती

30 जून को निकलेगी लड्डू गोपाल की भव्य शोभायात्रा,गणगौर घाट पर होगी यमुना आरती

उदयपुर। शिवसेना की ओर से आगामी 30 जून को रावजी का हाटा स्थित मीठाराम जी के मन्दिर से गणगौर घाट तक लड्डू गोपाल की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। जिसमें सर्व समाजजन भाग लेंगे। शिवसेना के राजस्थान उप प्रमुख रविराज सोनी ने बताया कि शिवसेना की ओर से लगातार 5 वीं बार लड्डू गोपाल की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जो मीठाराम जी के मन्दिर से विभिन्न मार्ग से होते हुए गणगौर घाट पंहुचेगी। वहंा पर सर्वसमाज की ओर से यमुनाजी की महाआरती की जायेगी। इस आयोजन में वृन्दावन के सन्त भी भाग लेंगे। शिवेसना के संभाग संयोजक नितिन दशोरा ने बताया कि…
Read More
error: Content is protected !!