Month: June 2024

विश्व पर्यावरण दिवस : मेनार में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस : मेनार में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग की ओर से बुधवार को मेनार में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुआ। उप वन संरक्षण अजय चित्तौड़ा ने बताया कि इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती पेंटिंग प्रतियोगिता, ट्रेजरर हंट कंपीटीशन आदि गतिविधियां हुई। साथ ही मेनार वेटलेण्ड में श्रमदान किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच, ग्रामीणजन, विश्व प्रकृति निधि भारत के प्रतिनिधियों एवं स्कूल बच्चों ने भाग लिया। अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
Read More
उदयपुर में अग्निवीर भर्ती रैली 1 जुलाई से

उदयपुर में अग्निवीर भर्ती रैली 1 जुलाई से

प्रदेश भर से साढ़े सात हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल - एडीएम ने ली तैयारी बैठक, सौंपी जिम्मेदारियां उदयपुर, 5 जून। भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं का सपना जल्द पूरा होने वाला है। उदयपुर में अग्निवीर भर्ती रैली 1 से 10 जुलाई 2024 तक आयोजित होगी। इसमें लिखित परीक्षा उत्तीर्ण प्रदेश भर के साढ़े सात हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती रैली को सफल बनाने के लिए जिला कलक्टर के निर्देशन में तैयारी बैठक बुधवार सुबह अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राजीव द्विवेदी की अध्यक्षता में डीओआईटी सभागार में हुई। इसमें…
Read More
पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

उदयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिलायंस केमोटेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड में वृहद रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंपनी के प्रबंधक अनुपम तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने कंपनी परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग होने के साथ-साथ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्याप्त संतुलन हेतु आवश्यक है। वृक्षारोपण की महत्ता बताते हुए उनके रखरखाव पर भी जोर दिया। आज…
Read More
रंगमंच कार्यशाला में पहुंचे जयपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी विशाल विजय

रंगमंच कार्यशाला में पहुंचे जयपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी विशाल विजय

कहा — रंगकर्म कलाकार की साधना, नित्य अभ्यास बेहद जरूरी उदयपुर, 5 जून। लेकसिटी की छिपी हुई कला प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से कश्ती फाउंडेशन द्वारा 1 जून से  प्रारंभ हुई 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन रंगमंच कार्यशाला में वर्ष 2004 में एनएसडी से पासआउट जयपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी विशाल विजय पहुंचे और यहां संभागियों को रंगमंच की बारीकियों से रूबरू करवाया। कश्ती फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि भुवाणा स्थित थर्ड स्पेस में आयोजित हो रही इस कार्यशाला में संभागियों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से वरिष्ठ रंगकर्मी विशाल विजय को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने यहां मौजूद संभागियों…
Read More
विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब उदय ने फतहसागर पाल पर वितरीत किये पोधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब उदय ने फतहसागर पाल पर वितरीत किये पोधे

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर उदय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज प्रातःफतहसागर पाल पर आमजन को विभिन्न प्रकार के पौधे निःशुल्क वितरीत किये। क्लब अध्यक्ष अशोक लिंजारा ने बताया कि इस कार्यक्रम में आमजन व क्लब सदस्येां ने बए़चढ़ कर भगा लिया। सचिव करण गर्ग ने बताया कि प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सरिता सुनारिया, परियोजना की सह-अध्यक्ष अदिति राठौड़ के नेतृत्व में 100 से अधिक पौधों का फमतहगसार पाल पर सुबह की सैर करने आने वाले पुरूष, महिला एवं बच्चों को वितरण किया गया। सभी को इन पौधों को अपने घर के बगीचों और अच्छी जगहों पर लगाने का…
Read More
प्रतापगढ़ : जिला कलक्टर ने किया पौधारोपण, पक्षियों एक लिए लगाया परिंडा

प्रतापगढ़ : जिला कलक्टर ने किया पौधारोपण, पक्षियों एक लिए लगाया परिंडा

प्रतापगढ़, 5 जून। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने बुधवार को धरियावद नाके पर वन विभाग के परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही उन्होंने पक्षियों के लिए परिंडा भी लगाया। उन्होंने कहा की भीषण गर्मी में जीवों का भी ध्यान रखें। उन्होंने यह भी कहा की प्रकृति की रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, पौधारोपण करने के बाद उसकी उत्तरजीविता भी सुनिश्चित करे। इस दौरान उपवन संरक्षक हरी किशन सारस्वत, प्रमुख जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ पी दायमा सहित वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर डॉ. राजोरिया ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक - कहा अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर…
Read More
स्थापना दिवस पर आज भामाशाह अलंकरण से सम्मानित होंगे मुकेश माधवानी

स्थापना दिवस पर आज भामाशाह अलंकरण से सम्मानित होंगे मुकेश माधवानी

उदयपुर। जय हनुमान राम चरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट, उदयपुर मेवाड़ की स्थपान दिवस पर 6 जून को प्रातः 10 बजे अशोका पैलेस में आयोजित होने वोल एक समारोह में भामशाह अलंकरण से मुकेश माधवानी को सम्मानित किया जायेगा। संस्थापक सचिव पं. सत्यनारायण चौबीसा ने बताया कि जय हनुमान राम चरित मानस प्रसार समिति ट्रस्ट, उदयपुर मेवाड़ के तत्वावधान में ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर भामाशाह अलंकरण समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुकेश माधवानी द्वारा विभिन्न संस्थाओं, ट्रस्टों द्वारा समय-समय पर अभिनन्दन किये जाने तथा विभिन्न संस्थाओं एवं ट्रस्टों द्वारा विगत 10 वर्षाे से सक्रिय मार्गदर्शन…
Read More
ईडाणा माता मन्दिर में 51 फ़ीट त्रिशूल की स्थापना आज

ईडाणा माता मन्दिर में 51 फ़ीट त्रिशूल की स्थापना आज

उदयपुर। उदयपुर के मनोहरपुरा बड़गांव स्थित मेवाड़ की महारानी माँ ईडाणा के पाठोत्सव के पावन पर्व एवं माताराणी श्री ईडाणा माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जहां सुरजकुण्ड के संत अधवेश चैतन्य महाराज सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन होगा। आयोजन के पुजारी शंभुनाथ ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, वरदा भोपाजी घाटावाली माता देबारी, डॉ.हेमंत जोशी, श्री काली कल्याणी शक्तिपीठ, धर्मेंद्र गुर्जर राजराजेश्वरी मंदिर, सुशील चित्तौड़ा श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ, लक्ष्मीलाल भोपाजी नीमच माता मंदिर, जोरावर सिंह भोपाजी…
Read More
पशु पक्षियों के लिये वितरीत किये परिण्डे व पानी की टंकिया

पशु पक्षियों के लिये वितरीत किये परिण्डे व पानी की टंकिया

उदयपुर। मातुश्री महिला क्लब ने संस्थापिका कौशल्या गट्टानी के नेतृत्व में आज ओरियन्टल पैलेस रिसोर्ट में पशु-पक्षियों के लिये सदस्याओं को परिण्डे व पानी की टंकियंा वितरीत की। आशा कोठारी ने बताया कि पशु-पक्षियों के लिये 30 पानी की टंकिया व 100 परिण्डे वितरीत किये। इस अवसर सभी ने शपथ ली कि वे प्रतिदिन परिण्डो व पानी की टंकियो को भरा हुआ रखेंगे। इस मौके पर क्लब अध्यक्षा आभा झंवर व अन्य पदाधिकारी व सदस्याएं मौजूद थी।
Read More
गाजे बाजे के वृक्ष यात्रा निकाल कर साथ 51 परिवारों ने किया वृक्षारोपण

गाजे बाजे के वृक्ष यात्रा निकाल कर साथ 51 परिवारों ने किया वृक्षारोपण

उदयपुर। ध्यानोदय तीर्थ बालीचा उदयपुर में गुरु माँ 105श्री सुप्रकाश मति माताजी के निर्देशानुसार आज भगवान शांतिनाथ के मोक्ष कल्यांक दिवस पर 51 परिवारों ने ध्यानोदय तीर्थ क्षेत्र में गाजे-बाजेे के साथ विशेष वृक्ष यात्रा निकालते हुए वृक्षारोपण किया। ध्यानोदय तीर्थ के चेयरमैन ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि गुरु आदेश पर सभी श्रावकों ने प्रभु कामधेनु शांति पर विशेष सभी अमृत रस का अभिषेक एवं शांति धारा की। जिसका पुण्य विनोद भगवती रजावत, गौरव जैन एवं सीए कैलाश जैन ने लिया। उन्होंने बताया कि प्रभु के मोक्ष गमन पर्व पर शुद्ध देसी घी मे निर्मित बूँदी का लडडू चढ़ाया गया…
Read More
error: Content is protected !!