सांवरा सेठ के भंडार से मिले 12.97 करोड़ रुपए

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

पांच दिन तक चली नोटों की गिनती
उदयपुर, 15 जनवरी(ब्यूरो): दक्षिणी राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया जी में सोमवार को भंडारे में निकली रकम की काउंटिंग पूरी हो गई। सांवरा सेठ के भंडार, ऑनलाइन और मनीऑर्डर से कुल 12 करोड़ 97 लाख 14 हजार 476 रुपए मिले। इस राशि को गिनने में पांच दिन लगे।
इस दौरान एक भक्त ने चांदी की प्लेट्स में 56 भोग चढ़ाने के बाद प्लेट्स भी दान कर दीं। भंडार और भेंट कक्ष में से कुल 150 ग्राम 5 मिलीग्राम सोना और 56 किलो 319 ग्राम चांदी भी मिली। इस महीने की चढ़ावा राशि पिछले साल के जनवरी की चढ़ावा राशि से दोगुनी है।
10 जनवरी को खोले गए भंडार
प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में हर अमावस से पहले कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भंडार खोले जाते हैं। इस बार 10 जनवरी को श्री सांवलिया सेठ मंदिर में राजभोग आरती के बाद भंडार खोला गया। इस मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के बाद मनोकामना मांगते हैं। यह मनोकामना पूरी होने के बाद श्रद्धालु मंदिर में चढ़ावा चढ़ाते हैं। 10 जनवरी को भंडार की गिनती शुरू हुई। पहले दिन 6 करोड़ 21 लाख रुपए की राशि भंडार में निकल चुकी है। वही गिनती के दूसरे दिन शुक्रवार को 2 करोड़ 75 लाख 5000 हजार रुपए की राशि निकली। इसी तरह शनिवार को भंडार से एक करोड़ 67 लाख 22 हजार 71 रुपए की राशि निकाली। इस तरह 10 जनवरी से 14 जनवरी तक श्री सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार में 10 करोड़ 67 लाख 22 हजार 71 रुपए की राशि निकल चुकी थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!