कैट उड़ान एग्जिबीशन 2.0 के 100 स्टॉलों का हुआ आवंटन, महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– तीन दिवसीय कैट उड़ान एग्जिबीशन 10 से 12 जुलाई तक होगा आयोजित
– 100 से अधिक महिला उद्यमी बुटीक, ज्वेलरी, हस्तकरघा, फूड, होम डेकोर, बेकरी, आर्ट एंड क्राफ्ट का करेंगी प्रदर्शन

उदयपुर, 26 जून। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैट  विमेन विंग उदयपुर द्वारा 10, 11 एवं 12 जुलाई 2026 को सॉलिटेयर गार्डन एंड बैंक्विट, उदयपुर में आयोजित होने वाले कैट उड़ान एग्जिबीशन 2.0 के लिए लगभग 100 स्टॉलों का आवंटन होटल गोरबंद में आयोजित बैठक के दौरान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कैट की राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव एवं कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि यह प्रदर्शनी पूर्णत: “महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए” आयोजित की जा रही है। इसमें 100 से अधिक महिला उद्यमी बुटीक, ज्वेलरी, हस्तकरघा, फूड, होम डेकोर, बेकरी, आर्ट एंड क्राफ्ट सहित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय करेंगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं को व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना तथा महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देना है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के तीनों दिनों में अनेक आकर्षक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 2 से 3 बजे तक “सबकी पसंद” हाउजी आयोजित होगी, जिसमें 20,000 रुपए तक के 31-31 आकर्षक पुरस्कार प्रतिदिन वितरित किए जाएंगे।

– ये होंगे तीन दिवसीय आयोजन
10 जुलाई को प्रात: 11 बजे उद्घाटन समारोह, दोपहर 1 से 2 बजे तक मीडिया  एक्सीलेंस अवार्ड तथा सायं 3.30 बजे पिलर ऑफ स्ट्रैंथ अवार्ड आयोजित किया जाएगा, जिसमें अपने परिश्रम, समर्पण एवं संघर्ष से संस्था/ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।
11 जुलाई को प्रात: 10.30 से 1 बजे तक  ज्योतिष कैंप दोपहर 2 से 3 बजे तक हाउजी तथा सायं 3.30 बजे हम  हिंदुस्तानी स्टेट डांस कंपटीशन का आयोजन होगा।
12 जुलाई को दोपहर 2 से 3 बजे तक हाउजी एवं सायं 3.30 बजे लिटिल  मास्टर शेफ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त तीनों दिनों में अनेक लकी ड्रॉ, आकर्षक ऑफर्स एवं विशेष छूट भी प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

कैट विमेन विंग उदयपुर सचिव डॉ सोनू जैन ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता हेतु संयोजक मंडल में साक्षी भट्ट,चयनिका गलूंडिया, संगीता मूंदड़ा, नैना जैन, रुखसाना साबुनवाला, नवनीत कौर छाबड़ा, विभा जैन एवं नेहा माहेश्वरी सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटी हुई है। इसके अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियों के लिए अलग-अलग संयोजकों की नियुक्ति भी की गई है जिसमें बृजराज राठौर, कुसुम मेहता, उर्मिला जैन, दक्षिता गगर, कविता श्रीवास्तव ,कल्पना चोरडिय़ा , ममता धूपिया, मीरा मजूमदार, कविता बलदावा, रेखा सोनी, विजेता मेहता, अनीता माहेश्वरी, डॉ. शानू लोढ़ा, सुनीता बेलावत, स्नेहा माललानी, अंकिता वाधवानी, कृतिका बलदवा, निर्मल सोनी, रुचि चोरडिय़ा, सुमन खोईवाल, अंकिता जैन, , डॉ. प्रवीणा माथुर, ललिता सियाल एवं योगी ऋषिका रुचिका, भावना कावडिय़ा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। वहीं आयोजन की समन्वयक टीम में साक्षी भट्ट, सैनी गलूंडिया, संगीता मूंदड़ा, नैना जैन, रुखसाना साबुनवाला, निंदी छाबड़ा, विभा जैन, सीमा मेह
कैट वूमेन विंग, उदयपुर ने शहरवासियों से इस भव्य प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने एवं स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!