—कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार, घटना के बाद आरोपी फरा, जंगल और ठिकानों पर तलाश रही पुलिस
उदयपुर। कलयुग में जमीन के लिए सगा भाई और अपने बडे भाई के खून का प्यासा हो गया और जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी भाई ने कुल्हाडी सिर पर मारी। इससे बड़ा भाई जमीन पर गिर गया। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना उदयपुर मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर फलासिया थाना क्षेत्र के ढाला गांव की है। घटना गुरूवार रात 9:30 बजे की है। दोनों भाइयों में जमीन को लेकर अनबन हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि छोटा भाई घर से कुल्हाड़ी लाया। बड़े भाई के सिर पर मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी छोटा भाई फरार है। पुलिस आसपास जंगल और संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए उसकी तलाश कर रही है।
आरोपी को आसपास जंगल सहित अन्य ठिकानों पर तलाश रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही कोल्यारी चौकी प्रभारी कांतिलाल सालवी शुक्रवार अलसुबह घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने शव को फलासिया सरकारी हॉस्पिटल मोर्चरी रखवाया। परिजनों से रिपोर्ट लेकर आगे की जांच शुरू कर की। चौकी प्रभारी ने बताया कि बड़े भाई शांति लाल (45) और छोटे भाई बंसीलाल(40) के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कल रात दोनों साथ बैठे थे। तभी इनके बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मृतक शांतिलाल जमीन पर गिर गया। उसके बेटे चुन्नीलाल ने पिता शांतिलाल को उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। फलासिया थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने बडे भाई को उतारा मौत के घाट
