सरदार शहर विधानसभा उप चुनाव-2022-विज्ञापन जारी करने से पूर्व निवार्चन विभाग से लेनी होगी अनुमति 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
जयपुर, 7 नवम्बर। मुख्य निवार्चन अधिकरी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि चूरू जिले के सरदार शहर विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव-2022 की घोषणा कर दी गई है। घोषणा के साथ ही जिला चूरू में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसी स्थति में निवार्चन विभाग राजस्थान के अनुमोदन के बिना कोई भी विज्ञापन उक्त विधानसभा क्षेत्रों एवं जिले में प्रकाशित या प्रसारित नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चूरू जिले में प्रतिदिन जारी किए जाने वाले विज्ञापनों के लिए निवार्चन विभाग के नोडल अधिकारी, वित्तीय सलाहकार एवं सहायक नोडल अधिकारी (जनसम्पर्क अधिकारी) को विज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे। उक्त नोडल अधिकारी प्राप्त होने वाले विज्ञापनों को मुख्य निवार्चन अधिकारी के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!