उदयपुर, 17 अगस्त/राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष में प्रतिवर्ष 20 अगस्त को मनाए जाने वाला “सदभावना दिवस’ राजकीय अवकाशों के कारण गुरूवार 18 अगस्त को मनाया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने बताया कि निर्देशानुसार समस्त विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को 18 अगस्त को सुबह 11 बजे सद्भावना दिवस के अवसर पर ‘सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा’ का आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि 20 अगस्त को राजपत्रित अवकाश होने के कारण यह सद्भावना दिवस आज मनाया जाएगा।
सद्भावना दिवस के मौके पर सभी कार्यालयों में आज होगी सद्भावना प्रतिज्ञा
