बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विजिट में उदयपुर के टूरिज्म प्रमोशन पर हुई चर्चा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

कर्तव्य शुक्ला के वर्कप्लेस मोमेंटम हॉस्पिटैलिटी कंसल्टेंट्स पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, टूरिज्म डिपार्टमेंट एवं डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन को देंगे रिप्रेजेंटेशन

उदयपुर। बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल (बीसीआई) टूरिज्म की ओर से सोमवार को वाइस प्रेसिडेंट कर्तव्य शुक्ला के वर्कप्लेस मोमेंटम हॉस्पिटैलिटी कंसल्टेंट्स पर वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान उदयपुर में टूरिज्म को किस तरह प्रमोट किया जाए और शहर की टूरिज्म पोटेंशियल को किस प्रकार बढ़ाया जाए, इस विषय पर चर्चा की गई। मीटिंग में टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े सदस्यों ने अपने विचार साझा किए और शहर में टूरिज्म डेवलपमेंट के लिए नए आइडियाज पर विचार-विमर्श किया।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल का उद्देश्य बिजनेस नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग और प्रोफेशनल कोलैबोरेशन को बढ़ावा देना है। वर्कप्लेस विजिट के माध्यम से मेंबर्स को एक-दूसरे के बिजनेस मॉडल, वर्किंग स्टाइल और एक्सपीरियंस को समझने का अवसर मिलता है। बीसीआई विभिन्न चैप्टर्स के माध्यम से बिजनेस ग्रोथ और नए बिजनेस ऑपर्च्युनिटीज को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि उदयपुर में टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं। टूरिज्म प्रमोशन के लिए बेहतर प्लानिंग, इनोवेशन और सभी स्टेकहोल्डर्स के बीच कोऑर्डिनेशन जरूरी है। ऐसे प्रोग्राम्स मेंबर्स को नए आइडियाज शेयर करने और फ्यूचर कोलैबोरेशन की संभावनाएं तलाशने का अवसर देते हैं।

कार्यक्रम के होस्ट एवं बीसीआई टूरिज्म के वाइस प्रेसिडेंट कर्तव्य शुक्ला ने बताया कि उदयपुर एक प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जहां टूरिज्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। वर्कप्लेस विजिट में इस बात पर चर्चा की गई कि बीसीआई टूरिज्म के मेंबर्स, टूरिज्म डिपार्टमेंट और डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिलकर शहर में टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए क्या प्रभावी कदम उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बीसीआई टूरिज्म के मेंबर्स की ओर से उदयपुर में टूरिज्म प्रमोशन से संबंधित सुझावों को लेकर टूरिज्म डिपार्टमेंट एवं डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन को रिप्रेजेंटेशन दिया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत चर्चा और आगे की स्ट्रेटेजी बीसीआई टूरिज्म की आगामी ऑफिशियल मीटिंग में तय की जाएगी। इसका उद्देश्य संबंधित विभागों के साथ कोऑर्डिनेशन बढ़ाकर उदयपुर के टूरिज्म सेक्टर के डेवलपमेंट और प्रमोशन के लिए प्रयास करना है।

इस अवसर पर मुकेश माधवानी, कर्तव्य शुक्ला, पूर्णिमा मनोहर, श्याम बाबू रॉय, कुलदीप सोनी, इन्दू शुक्ला, एडवोकेट वसुंधरा शुक्ला उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!