बड़गाँव स्कूल में मनाया वन महोत्सव-दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उदयपुर 5 अगस्त। हरित विकास कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बड़गाँव में वन महोत्सव मनाया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक आर के जैन ने  स्कूली बच्चों को पौधरोपण  और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। बड़गाँव सरपंच संजय शर्मा ने स्थानीय विद्यालयों में 5-5 लड़कों का समूह बनाकर पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का सुझाव दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य  वन्दना गलुण्डिया  व पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने विद्यालय को हरित विद्यालय में बदलने पर जोर दिया। भुवनेश व्यास ने आज की युवा पीढ़ी को अपने जन्मदिवस पर या शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में उपसरपंच  मीनाक्षी  सुथार, व्याख्याता कन्हैयालाल सुथार, ज्योति टॉक, विद्या शर्मा, सुंदर लाल मांडावत व केशव धाम संस्थान के सदस्यों ने स्कूल स्टाफ व बच्चों ने अपनी भागीदारी निभाई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!