निम्बाहेड़ा। दशहरा मेला ग्राउंड पर जे. के. सीमेंट की प्रदर्शनी उद्घाटन विधायक श्रीचंद कृपलानी, नगर परिषद की सभापति श्रीमती शिल्पा भूतडा, उपसभापति निलेश मेहता (बी.एम.) नगर पालिका नाथद्वारा के अध्यक्ष परेश सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप व्यास, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जे. के. सीमेंट द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में सीमेंट उत्पादन की डमी प्रक्रिया को बारीकी से अवलोकन करते, हुए उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। अतिथियों को प्रदर्शित के बारे में जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल एवं एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए गेम जोन का भी अवलोकन किया।
जे.के. की प्रदर्शनी के समीप ही जे. के. सीमेंट के महिला समूह सुरभि क्लब की अध्यक्ष श्रीमती स्नेहा तोषनीवाल, एग्जीक्यूटिव मेंबर श्रीमती शोभा मिश्रा,मधु जैन ने प्रदर्शनी का उदघाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी एवं अतिथियों ने सुरभि क्लब की प्रदर्शनी का भी अवलोकन कर महिला समूह द्वारा बनाई जा रही विभिन्न सामग्रियों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। इस प्रदर्शनी में विभिन्न महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी से ने अतिथियों को अवगत कराया।
इस अवसर पर जे.के.सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, कमर्शियल हेड मनोज सोनी, टेक्निकल हेड राजेश सोनी, एच. आर. हेड प्रभाकर मिश्रा, सिक्योरिटी हेड अंकुर महाराज , माइंस हेड राकेश शर्मा,आई.आर. हेड भुवनेश सिंह,मांगोरल एच.आर. हेड मोहसिन मंसूर,सीएसआर हेड राहुल कुमार, जे.के. आईटीआई के प्रिंसिपल एल.एन. जोशी, श्रमिक संघ मांगरोल के महामंत्री धर्मपुरी, डॉ. प्रवीण कुमार, जितेंद्र सिंह शक्तावत, श्याम शर्मा, प्रेम सिंह राजपूत,तनीषा राजपूत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
