कोरोना संकट के बाद कृषि के क्षेत्र में युवाओं का रूझान बढ़ा – प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर  04 दिसम्बर/ राजस्थान विद्यापीठ के संघटकएग्रीकल्चर महाविद्यालय की ओर से कृषि भवन के सभागार में ‘‘ एग्रीकल्चर एल्यूकेशन दिवस ’’ पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि कोरोना संकट के बाद कृषि के क्षेत्र में युवाओं का रूझान बढा है, देश के ख्यात नाम विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग कर इस क्षेत्र में नवाचार के साथ, स्थानीय स्तर पर अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे है। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि आज युवाओं ने कृषि में कई आधुनिक नवाचार किए है देश की जीडीपी में 13 प्रतिशत इस क्षेत्र का योगदान है , माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसको 23 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है वे कृषि की आय को दो गुना, तीन करना चाह रहे, इसके लिए किसानों को जागरूक रहना होगा, मांग के अनुसार अपनी पैदावार करनी होगी, इसके लिए युवा शक्ति को आगे आना होगा। आज सेंसेक्स का जमाना है। आज कृषि में 20 विषयों का अध्ययन कराया जा रहा है।  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के निर्णयानुसार भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसार की जयंति पर यह दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को इस ओर प्रेरित करना।
प्रारंभ में अधिष्ठाता प्रो. गजेन्द्र माथुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए एक दिवसीय संगोष्ठी की जानकारी दी। संगोष्ठी को कृषि सलाहकार प्रो. इन्द्रजीत  माथुर, प्रो. एनके पंजाबी, प्रो. अरूणा परिहार,  प्रो. आनंद जोधा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. लोकेश गौड़ ने किया जबकि आभार डॉ. ध्वनी शर्मा ने दिया। संगोष्ठी में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया जिन्हे महाविद्यालय के संग्रहालय एवं खेती में ली जा रही नवीन तकनीक से भी अवगत कराया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!