दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के निशानेबाजों ने दिनांक 20 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक एल सोल्जर स्कूल, डबोक में एस जी एफ आई द्वारा आयोजित 70वीं जिला स्तरीय शूटिंग टूर्नामेंट – 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के राइफल शूटिंग कोच प्रवीण सिंह ने बताया कि अंडर-19 बालिका वर्ग में मनुश्री चौधरी ने रजत पदक तथा नियति कोठारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-19 ओपन साइट राइफल शूटिंग में ओजस्विनी सिंह ने रजत पदक, अंडर-19 पिस्टल शूटिंग के बालक वर्ग में विनय प्रताप सिंह जादौन ने स्वर्ण पदक, अंडर -17 बालिका वर्ग में क्रिशा सोनी ने रजत पदक, अंडर -17 बालक वर्ग में ईशान मेहरा ने स्वर्ण पदक जीता।
इसी क्रम में एस आर एम इंटरनेशनल स्कूल, मावली में 23 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित एसजीएफआई जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग में रुद्र आदित्य सिंह राठौड़ ने रजत पदक तथा अंडर 14 बालिका वर्ग में एलिना नैनावटी ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्रधानाचार्य संजय नवारिया, उप-प्रधानाचार्य राजेश धाभाई ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एस जी एफ आई टूर्नामेंट में राइफल शूटिंग में डीपीएस उदयपुर का शानदार प्रदर्शन
