उदयपुर में रोजगार का मेगा मंचः 500 से ज्यादा युवाओं के इंटरव्यू

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

 35 होटल्स ने दिए करियर के मौके, 250 को मिला रोजगार
राजस्थान होटैलियर क्लब एवं आरआरसीएस हॉस्पिटैलिटी जॉब फेयर-2026 में उमड़ा युवाओं का सैलाब, मौके पर हुई भर्ती प्रक्रिया
उदयपुर। पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए मंगलवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (डस्ैन्) में आयोजित राजस्थान होटैलियर क्लब एवं आरआरसीएस हॉस्पिटैलिटी जॉब फेयर-2026 रोजगार का बड़ा मंच बनकर सामने आया। जॉब फेयर में उम्मीद से कहीं अधिक 500 से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया, जबकि शुरुआत में करीब 300 अभ्यर्थियों के पहुंचने की उम्मीद थी। इसमें से 250 लागो को रोजगार उपलब्ध कराया गया।
जॉब फेयर में 35 से अधिक प्रतिष्ठित होटल एवं रिसॉर्ट्स ने भाग लेकर अभ्यर्थियों के मौके पर ही इंटरव्यू लिए। बड़ी संख्या में युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया। खास बात यह रही कि रोजगार की तलाश में केवल फ्रेशर्स ही नहीं, बल्कि होटल इंडस्ट्री में पहले से कार्यरत युवा भी बेहतर करियर अवसरों के लिए पहुंचे।
भर्ती प्रक्रिया में एचआरएच ग्रुप, विंद्यम ग्रान्ड उदयपुर, रामी रॉयल रिसोर्ट,अनन्ता होटल एण्ड रिसोर्ट,हॉलीमोन्ट रिसोर्ट,राम्या रिसोर्ट एण्ड स्पा सहित उदयपुर के कई 3 एवं 4 स्टार होटल्स और रिसॉर्ट्स शामिल हुए।
पर्यटन के साथ रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार-कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेवाड़ की महारानी साहिबा निवृत्ति कुमारी जी रहीं। उन्होंने युवाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उदयपुर के पर्यटन उद्योग को मजबूती देने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह चंदेला, विंडम ग्रैंड उदयपुर के वाइस प्रेसिडेंट विशाल कपूर, एमएलएसयू कुलपति प्रो. कैलाश डागा, आईएमए अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर की समन्वयक प्रो. मीरा माथुर,एमएलएसयू के सह-समन्वयक डॉ. सचिन गुप्ता, आरआरसीएस के संस्थापक अध्यक्ष शेफ विमल धर तथा पाम वैली के ओनर राजेश मेहता सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
सभी अति युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी तथा उदयपुर को देश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में और मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सचिन गुप्ता ने किया।
राजस्थान होटैलियर क्लब एवं आरआरसीएस  टीम की मेहनत से साकार हुआ आयोजन-जॉब फेयर की सफलता का श्रेय आरएचसी के संस्थापक राजनिकांत शर्मा, अध्यक्ष करण सिंह, संस्थापक सुरेंद्र सिंह एवं उपाध्यक्ष लाल सिंह झाला तथा आरआरसीएस के संस्थापक अध्यक्ष शेफ विमल धर, शेफ रोथ एवं पूरी टीम के अथक प्रयासों को दिया गया। आयोजन ने उदयपुर में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर और युवाओं के बीच मजबूत रोजगार सेतु बनाने का संदेश दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!