सरकारी जमीन पर कब्जा करने एवं वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में 08 आरोपी गिरफ्तार

थाना सलुम्बरः- दिनांक 02.08.2022 को प्रार्थी नानालाल पिता कन्हैयालाल डामोर हाल वनरक्षक नाका प्रभारी बेडावल, रैंज सलुम्बर, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मुझे बेडावल नाके पर पदस्थापित भरत सिहं शक्तावत वनरक्षक द्वारा फोन पर सुचना दी कि वनखण्ड सरवणी वेण क. न. 35 पर कुछ नये अतिक्रमण हुये है व कुछ लोग भी मौके पर मौजुद दिखाई दे रहे है। फोन पर मिली सुचना के आधार पर मै स्वयं व वागा पिता रूपा मीणा बेडावल चैकीदार वृक्षारोपण हेमलिया बावजी व नाथु पिता वेणा निवासी सती की चोरी के साथ मौके पर गये। मौके पर जंगल साफ करके अलग अलग ताजे बाडे बने हुए थे, मक्के कि फसल खडी थी एवं सात नये झोपडे बने हुये थे। अतिक्रमण करते हुये रोकने पर मांगीया पिता लालु मीणा, भंवरा पिता लालु मीणा, कालिया पिता लालु मीणा, पपुडा पिता लालु मीणा, धुलिया पिता लालु मीणा, भाणीया पिता लालु मीणा, वालिया पिता दामा मीणा, जगदीश पिता दामा मीणा नाथु पिता दल्ला मीणा निवासीयान सेलपुर जिसमे कालिया पिता लालु के हाथ मे कुल्हाडी थी, ने हमारे से गाली गलोज कर कुल्हाडी से वार करने की कोशिश करते हुये झुंड के रूप मे हमला किया । हम मौके से जान बचाकर भागकर वन नाका बेडावल पर आ गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सख्ंया 186/22 धारा 143,447,504, 506,353 भा.द.स व धारा 03 पी.डी.पी.पी एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के निर्देशानुसार मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व श्रीमती सुधा पालावत वृताधिकारी सलुम्बर के निर्देशन में राव अजय सिह थानाधिकारी सलुम्बर मय टीम द्वारा वन विभाग के कर्मचारियो के साथ मारपीट करने व सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले अभियुकतगण 01. मांगीया उर्फ मागिया पिता लालु 02. कालुलाल उर्फ कालिया पिता लालु 03. पपुडा उर्फ प्रभु पिता लालु 04. धुलिया पिता लालु 05. भानाराम उर्फ भाणीया पिता लालु 06. वाला उर्फ वालिया पिता दामा 07. जगदीश उर्फ जगीया पिता दामा व 08. नाथु पिता दल्ला निवासीयान सेलपुर, बेडावल, सलुम्बर, उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

टीम सदस्यः वदन सिह उप.निरीक्षक, पुंजीलाल स.उ.नि. ,कमल प्रताप सिह हैडकानि.279

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!