लूट की वारदात का 6 घण्टे में पर्दाफाश, 03 अभियुक्त बापर्दा गिरफ्तार

थाना सुखे. दिनांक 31.10.2022 को प्रार्थीया श्रीमती पायल राजपुत पति मुकेश सिंह निवासी शोभागपुरा, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि आज करीब 9.30 पीएम पर मैं, मेरे ससुर जी उदयसिंह जी और ननंद चांदनी हम तीनो मेरी स्कुटी से सी.पी.एस स्कुल की तरफ से शोभागपुरा की तरफ आर रहे थे तभी एक सफेद स्कूटी पर तीन लडके सी.पी.एस स्कूल से हमारा पीछा करते आए औरझपटा मारकर मेरा पर्स छिन करशोभागपुरा गांव की तरफ भाग गये। मेरे पर्स मे 500 रुपये, सोने की बालिया, चांदी की अंगुठी, और मेरा आईडी-कार्ड था। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 625/22 धारा 392 भादस. मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशानुसार ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व अभिशेक शिवहरे, सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में संजय शर्मा थानाधिकारी सुखेर मय टीम द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये आसूचना के सहयोग से 03 अभियुक्तों को बापर्दा गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः संजय शर्मा थानाधिकारीसुखेर, रोशन लाल उप निरीक्षक, सुनील बिशनोई हैडकानि., ओमप्रकाश कानि., सुमित यादव कानि., गोवन्द सिंह कानि., प्यारेलाल कानि. चालक।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!