उदयपुर। स्वतंत्रता सैनानी संस्था मां स्व श्रीमती शांताजी त्रिवेदी द्वारा स्थापित राजस्थान महिला परिषद का 78 वां स्थापना दिवस समारोह मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्षा श्रीमती चन्द्रकांता त्रिवेदी, एवं विषिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेषाध्यक्ष राजस्थान इंटक के सानिध्य में आज सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्षा श्रीमती चन्द्रकांता त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सभी संस्था का 78 वां स्थापना दिवस मना रहे है। संस्था मां शांता जी त्रिवेदी ने मात्र 18 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र से मेवाड़ में आकर यहां पर महिलाओं की स्थिति को देखते हुये नारी उत्थान व नारी जाग्रती व शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये सर्वप्रथम बोहरवाड़ी में एक कमरें में बच्चिायों को पढ़ाने का कार्य आरम्भ किया, जिसके लिए घर-घर जाकर चंदा जूटाने में संस्था मां को परिवार व समाज का काफी विरोध सहन करना पड़ा फिर भी वह अपने लक्ष्य से पिछे नहीं हटी और गरीब, असहाय, शोषित, वंचित बालिकाओं को शिक्षा और उनके सर्वागींण विकास के लिये घर-घर जाकर अपने अथक प्रयास से मेवाड़ में महिलाओं के लिये शिक्षा की अलख जगायी और राजस्थान महिला परिषद की स्थापना की। इन उद्देश्यों को ध्यान में रखकर यह संस्था आज भी अपना कार्य कर रही है।
इस अवसर पर पधारें गये अतिथि पूर्व राज्यमंत्री श्रीमान जगदीष राज श्रीमाली ने कहा कि यह संस्था 1947 से महिलाओं की षिक्षा के लिये निरंतर कार्यषील है, और आज भी इसमें छात्रावास, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाल निकेतन, आदि चल रहे है और इस वर्ष इस संस्था बच्चों को पढ़ने के लिये एक लाईबेरी भी आरम्भ की। आषा है, और प्रवृतीयों की तरह यह भी प्रगति करें। और बच्चों को कहा कि अच्छा पढे-लिखें आगे बडे व अच्छे पदो पर जायें समाज व इस संस्था का नाम रोषन करें।
इस समारोह में संस्था के बच्चों द्वारा मन मोहक रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई, और विद्यालय परिसर में इस महोत्सव को बडे़ हर्षोल्लास से मनाया गया।
श्रीमती विजयलक्ष्मी जैन ने संस्था का परिचय दिया एवं श्रीमती आरती वैष्णव ने कार्यक्रम का संचालन किया सभी पधारे गणमान्य व्यक्ति व संस्था परिवार के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।
