उदयपुर। संगिनी फोरम मेवाड़ रिजन की ओर से मातृशक्ति सम्मान समारोह हौंसलों की उड़ान-2 व संास्कृतिक कार्यक्रम आज सौ फीट सोभागपुरा रोड़ स्थित अशोका ग्रीन में आयोजित किया जायेगा।
संगिनी कन्वीनर मधु खमेसरा ने बताया कि इस मौके पर उन 8 माताओं को सम्मानित किया जिन्होंनें अपनी बेटियों को शिक्षा के अलावा विभिन्न खेलों व प्रतियोगिताओं में नेशनल लेवल पर पंहुचा कर उदयपुर का नाम रोशन किया। श्रीमती खमेसरा ने कहा कि विगत दो वर्षो के दौरान संगिनी फोरम मेवाड़ रिज़न द्वारा महिलाआंेे के लिये अनेक कार्यक्रम आयोजित कर फेडरेशन तक अपनी पहिचान बनायी। फोरम ने महिला प्रतिभाओं को तराशनें का कार्य किया। समारोह में 400 संगिनी बहिनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कोर्डिनेटर शकुन्तला पोरवाल बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जेएसजी मेवाड़ रिज़न के चेयरमैन अनिल नाहर, इलेक्ट चेयरमैन अरूण माण्डोत,सचिव महेश पोरवाल,श्ंाभूदेवी चपलोत,सोनाली मारू,अनुश्री लुणावत मौजूद थे।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि नाहर ने कहा कि संगिनी फोरम मेवाड़ रिज़न द्वारा इस वर्ष महिला दिवस पर इतना बड़ा आयोजन होना अपेन आप में बहुत बड़ी बात है। इस आयेाजतन से यही साबित होता है कि महिला अब किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं वरन् बराबर चल रही है।
कोर्डिनेटर कौशल्या जैन ने बताया कि समारोह में अंजली सुराणा,इंदिरा भण्डारी,अनुजा हरकावत,हर्षा बांठिया,शिल्पा नाहर व स्वाति सरूपरिया को उनकी पुत्रियों की उपलब्धियों के लिये व खुशबू पगारिया को वेबनार के लिये अतिथियों द्वारा पगड़ी, शॉल,उपरना एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने इस कार्यक्रम को मेवाड़ रिज़न को बेहतर कार्यक्रम बताया। उन्हांेने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
समारोह में संगिनी मेन,लोटस,विजय,भामाशाह,यूनिक, अर्हम, गुप्स की सदस्याओं ने एक से बढ़़कर एक शानदार प्रस्तुतियंा दी। इस अवसर पर संगिनी की सभी गुप्स की अध्यक्ष एवं सचिवों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगिनी यूनिक की स्वर्णिका बांठिया ने किया।
समारोह में जोन कोर्डिनेटर उर्मिला सिसोदिया,मंजू गांग,रेखा जैन,अध्यक्ष प्रमिला जैन, राजकुमारी काला,निर्मला कोठारी,आशा सर्राफ,रश्मि पगारिया,वंदना दक, पुष्पा गोखरू, सचिव स्नेहलता पोरवाल,नीरा जैन, मीना लोढ़ा,अनुपमा जारोली,अनिता पोखरना,किरण खेरोदिया,सीमा नाहर मौजूद थे।
महिला दिवस पर मातृशक्ति सम्मान समारोह हौंसलों की उड़ान-2 में 8 महिलायें हुई सम्मानित
