श्री दशा हुमड़ समाज द्वारा होली मिलन एवं सम्मान समारोह 14 को

उदयपुर। श्री दशा हुमड़ जैन समाज द्वारा 14 मार्च को गायरियावास स्थित हुमड़ समाज के भवन 14 मार्च को प्रतिवर्ष की भंाति इस वर्ष होली मिलन,ढूंूढोत्सव, एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।
समाज के अध्यक्ष सुन्दरलाल डागरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में सागवाड़ा के उद्योगपति एंव समाजसेवी पवन कुमार गोवाड़िया को समाजभूषण रत्न से,नितिन सागोटिया को युवा गौरव रत्न अलंकरण से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही महिला एवं युवा मंच द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रम प्रसतु किये जायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आरटीओ सुनील कुमार टाली करेंगे। मुख्य अतिथि उप प्रधानाचार्य पदम प्रकाश जैन,विशिष्ठ अतिथि सोफ्टवेयर इंजीनियर अमित धनावत होंगे। डागरिया ने बताया कि कार्यक्रम में आगन्तुक नव बच्चों को प्रतिष्ठाचार्य द्वारा संस्कार प्रदान किये जायेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!