उदयपुर। शहर के गोवर्धन विलास थानान्तर्गत 8 नवम्बर 22 को प्रार्थी होमा पिता मंगला निवासी काया फला आमदरी थाना गोर्वधन विलास ने रिपोर्ट पेश की कि मेरी लडकी की सगाई की रस्म करने के लिए पाडला से मेहमान दिनांक 07.11.2022 को मेरे घर पर आने वाले थे। मेहमान रास्ते में आ रहे थे की मेरे ही गाँव का विनोद पिता दल्ला निवासी काया फला आमदरी ने मेहमानो को फोन कर धमकी दी की सगाई के लिए यहा मत आना इस लडकी से मै शादी करुंगा। यहा आये तो झगडा होगा। जिस पर मेरे मेहमान रास्ते से ही वापस चले गये। आज दिनांक 08.11.2022 को सुबह मै व मेरी पत्नी करीब 10 बजे खाना खाकर खेत पर काम करने चले गये। मेरे घर पर मेरी लडकी व मेरा लडका मोहन एवं छोटी बच्ची तीनो घर ही थे। करीब 02 बजे मेरे बच्चो की जोर जोर से रोने की अवाज आई। जिस पर मैने घर जाकर देखा तो मेरी लडकी जिसकी सगाई होने वाली थी मकान में रस्सी से फन्दा लगा मकान में लटकी हुई मिली। जिसको तुरन्त हॅास्पिटल लाये। जहा डॉक्टर ने उसकी मृत्यु हो जाना बताया। मेरी लडकी ने विनोद पिता दल्ला द्वारा सगाई तुडवाने पर फांसी लगाकर आत्मत्या की है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 337/2022 धारा 306 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकाश शर्माके निर्देशानुसार, कुंदन कांवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकमुख्यालय वश्री भुपेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत गिर्वाके सुपरविजन मेंश्री संजीव स्वामी थानाधिकारी गोवर्धनविलास मय टीम द्वारा प्रकरण में वांछित अभियुक्त विनोद पिता दल्ला निवासी काया फला आमदरी थाना गोवर्धन विलास जिला उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अंनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः संजीव स्वामी थानाधिकारी थाना गोवर्धन विलास, गणेश सिंह हैडकानि.18, रामलाल हैडकानि.142, भगवतीलाल हैडकानि.1481, मोहनलाल हैडकानि.1013, दिनेश कुमार कानि.2682, महेन्द्र कुमार कानि.2644।
महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
