महासाध्वी सोहन कुवंर की स्मृति में देवेंद्र धाम में तीन दिवसीय आयोजन सम्पन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– गुणानुवाद, जाप एवं अन्न समर्पण दिवस के साथ 800 श्रद्धालुओं के लिए भंडारा
उदयपुर, 30 सितम्बर। महासाध्वी सोहन कुवंर महाराज की स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में महासाध्वी सोहन कुवंर महिला समिति की ओर से देवेंद्र धाम में तीन दिवसीय धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उपाध्याय गुरुदेव रमेश मुनि महाराज, प्रवर्तक गुरुदेव डॉ. राजेंद्र मुनि महाराज, साहित्य दिवाकर सुरेंद्र मुनि महाराज एवं सेवाभावी दीपेश मुनि महाराज के पावन सान्निध्य में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
समिति सचिव नीता छाजेड़ ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन महासाध्वी सोहन कुवंरजी महाराज के जीवन, तप, त्याग एवं धर्म साधना का गुणानुवाद किया गया। इसके साथ ही प्रश्न मंच का आयोजन हुआ, जिसमें श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। द्वितीय दिवस जाप दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से जाप एवं आराधना कर दिवंगत साध्वी की स्मृति को नमन किया। तीसरे दिन सेवा कार्य के तहत अन्न समर्पण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर करीब 800 व्यक्तियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का उद्घाटन पूर्व महापौर रजनी डांगी एवं पूर्व जिला प्रमुख मधु मेहता ने किया। आयोजन में सेवा एवं परोपकार की भावना के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
समिति अध्यक्ष सुमित्रा सिंघवी ने कहा कि महासाध्वी सोहन कुवंर महाराज का जीवन त्याग, तपस्या, संयम और मानव सेवा की प्रेरणा देता है। उनकी स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम धर्म आराधना के साथ सेवा संस्कारों को आगे बढ़ाने का माध्यम बना।
समिति कोषाध्यक्ष हेमा सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम में श्रावक संघ, तारक गुरु जैन ग्रंथालय परिवार के पदाधिकारीगण सहित समिति की वरिष्ठ संरक्षिकाएं प्रेम देवी कुमट, भूरी देवी सिंघवी, कमला राकां, डॉ. पुष्पा जैन, मीना छाजेड़, आशा कोठारी, पुष्पा मोदी, प्रेरणा कोठारी, अनामिका सेठिया, आशा खाब्या, किरण खोखावत, कमला हरकावत, प्रमिला पोरवाल, भारती करणपुरिया, प्रमिला जोटा, अरुणा सियांल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!