उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थानान्तर्गत प्रार्थी चम्पालाल पुत्र देवीलाल जी निवासी बेडवास, प्रतापनगर, उदयपुरने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 07.11.2022 को रात्रि 12 बजे बाद स्थानीय विद्यालय बेडवास में शिक्षा विभाग की तरफ से संचालित योजना अक्षय पेटिका (दानपात्र) चोरों द्वारा चुरा लिया था। जिसमें लगभग 8 से 9 हजार रूपये थे। इसी के पास अन्य दो जगह आगनबाडी कक्ष व मन्दिर का ताला भी तोडा तोड कर दानपेटी में रखी राशि चुरा कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट परप्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशानुसार ठाकुर चन्द्रशीलअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व श्रीमती क्षिप्रा राजावत पुलिस उप अधीक्षक, वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में दर्शन सिंह थानाधिकारी प्रतापनगर मय टीम द्वारा प्रकरण में आसूचना के सहयोग से दिनांक 09.11.2022 को घाटावाला माताजी की पुलिया के पास से 03 बाल अपचारी को डिटेन किया गया। पुछताछ मंे बाल अपचारियों ने प्रकरण की वारदात को करना स्वीकार किया। बाल अपचारियों के कब्जे से06 मोबाइल, 02 मोटरसाइकिल व बेडवास मंदिर के दानपात्र से चुराए गये रुपये बरामद कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः नंदनसिंह स.उ.नि., गोविंद सिंह हैडकानि., लालसिंह हैडकानि., सज्जनसिंह हैडकानि., मोहन सिंह कानि.।
