कार से एक पिस्टल, 02 मैगजीन, 02 जिन्दा कारतूस व मोबाइल बरामद।
थाना डबोकः-जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मुकेश कुमार सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व श्रीमती कैलाश कंवर राठौड वृत्ताधिकारी वृत्त मावली के सुपरविजन में चेल सिंह चैहानथानाधिकारी डबोक मय टीम के दिनांक 10.10.2022को रात के समय सुचना पर मौके पर पहुॅचे। जहां एक क्रेटा कार नम्बर आर.जे. 27 सी.के. 9940 पुलिया की डिवाईडर से टकराकर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। चालक मौके से फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर गाड़ी में कुल 16 कट्टो में भरा हुआ 03 क्विंटल 36 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा पोस्त, एक पिस्टल, दो मैगजीन, दो जिन्दा राउण्ड व एक मोबाइल व अन्य गाडीयों की नम्बर प्लेट मिली। तस्करों ने अपने पास पकड़े जाने पर फायरिंग करने के लिए लोडेड पिस्टल रख रखी थी। अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा पोस्त, पिस्टल, कारतूस, नम्बर प्लेट, मोबाईल व क्रेटा कार को जब्त किया जाकर प्रकरण संख्या 296/2022 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट व धारा 3/25 आम्र्स एक्ट में दर्ज किया जाकर अनुसंधान फैलीराम थानाधिकारी पुलिस थाना घासा द्वारा किया जा रहा है। अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा पोस्त की कुल कीमत करीब 07 लाख रुपये है।
टीम सदस्यः चेल सिंह चैहान थानाधिकारी, डबोक, हीरालाल हैड कानि. 772, रामानन्द हैड कानि. 1306, राम सिंह कानि.454, रमेश कानि.2562
कार में भरा हुआ 03 क्विंटल 36 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा पोस्त जब्त
