करीब 06 लाख रूपये की अवैध शराब परिवहन करते 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 133 कार्टून मय पिकअप जब्त पुलिस थाना टीडी की 15 दिन में दुसरी बडी कार्यवाही

थाना टीडीः-जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहतश्री कुंदन कांवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालयवश्री भूपेन्द्रसिंह वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में कमलेन्द्रसिह थानाधिकारी, टीडी मय टीम के आज आसूचना के आधार पर मध्यरात्रिमें एनएच 48 हाईवे पर पहुॅच कर नाकाबंदी शुरू की। दौराने नाकाबन्दी एक ईसूजु डी-मेक्स पीकअप त्श्र27ळब्1487आती हुई नजर आई। जिसको रूकवाने हेतु हाथ से इसारा किया तो चालक नाकाबन्दी तोडकर भागने लगा। जिस पर थानाधिकारी द्वारा वाहन का पीछा किया गयाव एक राउण्ड हवाई फायर कर रोकने का प्रयास किया फिर भी चालक ने गाडी को नही रोका और अपने वाहन को पीछे कर पुलिस वाहन को टक्कर मारने की कोशिश की तो थानाधिकारी द्वारा ईसूजु डी-मेक्स के आगे के टायर पर एक राउण्ड फायर किया। जिससे पीकअप का टायर फटने से अन्डर ब्रिज टीडी के वहा गाडी रूक गई। खलासी व चालक दोनो मौके पर गाडी छोडकर भागने लगे जिस पर टीम द्वारा पीछा कर दोनो को पकडा गया। पुछताछ में दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम कैलाश पिता चुन्नीलाल निवासी नान्दवेल फला तालाब का कुआ, डबोक जिला उदयपुर व खंगाराराम पिता सवाईराम निवासी लौहारवा थाना धोरीमन्ना जिला बाडमेर बताया।पिकअप को चेक किया गया तो उसके अन्दर राजस्थान निर्मित अवैध अग्रेजी शराब के कुल 133 कार्टून मिले जिनको मय पिकअप जब्त किया गया व अभियुक्त कैलाश व खंगाराराम को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। मामले मंे प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान अनिल कुमार थानाधिकारी, जावर माईन्स द्वारा किया जा रहा है।
टीम सदस्यः-
01. कमलेन्द्र सिंह थानाधिकारी, टीडी।
02. बसन्त कुमार सउनि।
03. सतीश चन्द हैडकानि.457।
04. नरेन्द्र जाखड कानि.2400।
05. भुपेन्द्र सिंह कानि.387।
06. मुकेश कुमार कानि.2640।
07. विकास कानि.2704।
08. शंकरलाल कानि.2359।
09. रविशंकर कानि.2688।
10. राजकुमार कानि.3035।
11. मनीष कुमार कानि.2699।
12. शान्ति लाल कानि.2289।
13. ईश्वर कानि.2484।
14. देवीसिंह प्रशिक्षु कानि.737।
15. अनिल कानि.3193।
16. विवेक कुमार कानि.2726।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!