एशियन पेंट्स द्वारा  ‘तैयारी शुरू, त्योहार शुरू’ की पेशकश 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर : दीवाली की भावना को खूबसूरती से दर्शाते हुए, एशियन पेंट्स ने अपनी संगीतमय विज्ञापन फिल्म ‘तैयारी शुरू, त्योहार शुरू’ पेश की है। यह फिल्म इस बात का जश्न मनाती है कि दीवाली की शुरुआत घर में होने वाली तैयारियों से ही हो जाती है। एशियन पेंट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक अमित सिंगल ने कहा कि दीवाली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि एक भावना है, जिसका उत्साह आधिकारिक तौर पर उत्सव शुरू होने से काफी पहले ही महसूस होने लगता है। तैयारियां इस सफर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो साझा जिम्मेदारियों, बातचीत और खुशियों के पलों के जरिए परिवारों और प्रियजनों को एक साथ लाती हैं। ‘तैयारी शुरू, त्योहार शुरू’ के माध्यम से हम दीवाली से पहले बनने वाले इसी खूबसूरत माहौल का जश्न मनाना चाहते थे। साथ ही, हम यह दिखाना चाहते थे कि घर को एशियन पेंट्स के रंगों से नया रूप देने सहित हर छोटी-बड़ी तैयारी, त्योहार के अनुभव का अभिन्न हिस्सा बन जाती है। अपनी म्यूजिकल ऐड फिल्म के ज़रिए, हमने उस ऊर्जा, आत्मीयता और एकजुटता को दर्शाया है, जो दिवाली की तैयारियों को इतना खास बनाती है। ‘तैयारी शुरू, त्योहार शुरू’ के जरिए एशियन पेंट्स दीवाली से पहले के दिनों में बढ़ते उत्साह और उमंग का जश्न मनाता है। अपनी पहली संगीतमय विज्ञापन फिल्म के माध्यम से ब्रांड यह दर्शाता है कि दीवाली का त्योहार शुरू होने से पहले ही रंगों, हंसी, संगीत और अपनों के साथ से घरों में उत्सव का माहौल बन जाता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!