उमराह से लौटे जायरीनों का इस्तकबाल

उदयपुर। शहर के गरीब नवाज कॉलोनी में गुरुवार को अल्पसंख्यक भुवाणा मंडल ने उमराह से लौटे जायरीनों का इस्तकबाल किया।
मंडल के सदस्य मुख्तयार शाह ने बताया कि उनकी टीम के सदस्य रिजवान सईद, जमील शाह, रिजवान शाह, जुल्फिकार शाह, अल्ताफ शाह, जमाल शाह, जाकिर शाह ठेकेदार, इमरान शाह और शादिक शाह आदि ने 15 दिन के मक्का और मदीना का मुकद्दस सफर से वापसी पर रूपनगर निवासी समजीदा बानो, उनके पति जाकिर शाह के साथ गए जायरीनों का जोरदार इस्तकबाल किया। उमराह से लौटे जायरीनों ने बताया कि उन्होंने मक्का—मदीना में अपने मुल्क के अमन चैन और तरक्की की दुआ की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!