उदयपुर। झीलों की नगरी के नृत्य कलाकारों के लिए अच्छी खबर है। शहर में अप्रेल माह में होने वाले उदयपुर डांस फेस्टीवल से पूर्व 24 मार्च रविवार को राजस्थानी डांस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक प्राजंल शर्मा ने बताया कि राजस्थानी डांस वर्कशॉप का समय सुबह 10 से 12 बजे तक रहेगा, जहां कत्थक आश्रम से सेजल सुहालका एवं प्रियांशी जोशी प्रतिभागियों को नृत्य की विविध विधाओं के बारे में बताएंगे। वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को निशुल्क प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कशॉप में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को राजस्थानी नृत्य के विविध गूर सिखने को मिलेंगे।
चंदा चौधरी ने बताया कि यह वर्कशॉप सभी उम्र के लोगों के लिए हो रही है, जो नृत्य में रुचि रखते हैं। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में शामिल होने के इच्छुक शहरवासी शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित अशोका पैलेस कार्यालय पर सम्पर्क कर सकते हैं।
उदयपुर नृत्य महोत्सव: अशोका पैलेस में राजस्थानी डांस वर्कशॉप आज
