उदयपुर के युवराज को राज्य स्तरीय कराते में गोल्ड          

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जयपुर में आयोजित 68 वी राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में उदयपुर की लियो मार्शल आर्ट्स अकादमी के स्टार खिलाड़ी युवराज बेंजामिन ने अंडर 17 वर्ष कराते की कुमिते स्पर्धा में अपनी (-74 किलो ग्राम) भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुवे स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
जिला कराते एसोसिएशन की ज्वाइंट प्रेसीडेंट सेंसई रुक्मणि लोहार ने बताया कि राज्य स्तर पर गोल्ड जीतने के बाद दो माह बाद दिल्ली में आयोजित होने वाले स्कूल गेम्स की राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता के लिये क्वालिफाई कर लिया है। नेशनल लेवल युवराज का चयन होने पर उदयपुर कराते खिलाड़ियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। युवराज के अनुसार अब उसका पूरा ध्यान राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर ही है उसके लिए अब वो और अधिक मेहनत के लिए जुट गया है। उदयपुर आने पर विजेता खिलाड़ी युवराज बेंजामिन के साथ टीम एवं जिला संयोजक सुरेन्द्र बागड़ी एवं गजेंद्र खमेसरा एवं सेंसाई आशीष शर्मा का डिस्ट्रिक्ट उदयपुर कराते एसोसिएशन के मुख्य सचिव डा. विक्रम सहगल, रोटरी क्लब के मेंबर एवं रजवाड़ा बाइट होटल रेस्टोरेंट एंड रिजॉर्ट के मुख्य निदेशक मनीष बेंजामिन, एवं डिस्ट्रिक्ट कराते एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डा. मुकेश कुमार ने भव्य स्वागत किया एवं आगामी राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता के लिए शुभकनाए प्रेषित की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!