– यातायात के लिए किए गए अलग प्रबन्ध
– 10 हजार से अधिक धर्मावलंबी सामूहिक रूप से करेंगे नवकार महामंत्र का जाप
उदयपुर, 8 अप्रैल। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 9 अप्रैल गुरुवार को संपूर्ण विश्व में 100 से अधिक देशों और 6 हजार से अधिक स्थानों पर नवकार महामंत्र का जाप एक नियत समय पर प्रात: 8.1 बजे से 9.1 बजे तक होगा। लाखों लोगों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यह आयोजन होगा जहाँ एक समय पर इतनी संख्या में सर्व समाज जन और देशवासियों के द्वारा किए जाने वाले जाप से पूरा आभामंडल नवकारमय होकर विश्व शांति की प्रतिस्थापना में सहायक होगा।
उदयपुर जीतो चेप्टर अध्यक्ष यशवंत आंचलिया व कार्यक्रम मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि उदयपुर में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर दिव्य नवकार महामंत्र जाप बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में सूरजपोल स्थित फतह स्कूल ग्राउंड पर 9 अप्रैल को एक ही दिन में 8.1 बजे से 9.1 बजे तक 25 लाख नवकार महामंत्र की आराधना होगी। जिसमें जैन समाज के साथ सर्व धर्म के समाजजन भी सहभागी बनेंगे। संयोजक फत्तावत ने आह्वान किया कि आमजन व्यवस्था की दृष्टि से दुपहिया वाहन लेकर आएंगे तो सुविधाजनक रहेगा तथा सभी नवकार मंत्र के आराधक 7.50 मिनिट से पहले अपना स्थान ग्रहण कर ले ताकि नियत समय पर जाप शुरु कर सकेंगे।
जीतो लेडिज विंग अध्यक्षा अंजली सुराणा एवं यूथ विंग अध्यक्ष दिव्यद दोशी ने बताया कि आयोजन स्थल को आकर्षक तरीके से दुल्हन की तरह सजाया गया है। जिसमें लगभग 10 हजार से अधिक धर्मावलंबी कुर्सी पर बैठकर सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप करेंगे। सभी धर्मावलंबी महामंत्र की आराधना करते समय अपनी चरण पादुकाएं कुर्सी के नीचे उतारेंगे। महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए मंच, बैठक व्यवस्था और सजावट का कार्य को अंतिम रूप दिया गया।
– पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
मुख्य सचिव अभिषेक संचेती व यूथ विंग के सचिव विनय कोठारी ने बताया कि फतह स्कूल में प्रवेश के लिए गुरुद्वारा से व सूरजपोल से आने वाले आमजन मुख्य द्वार से प्रवेश कर सकेंगे। साथ ही सेक्टर 3, 4, 5, 8, 9, 11, 13 व 14 की ओर से आने वाले आराधक उदियापोल बस स्टैंड के पास विद्यालय में जाने वाले गेट से प्रवेश कर सकेंगे। पार्किंग व्यवस्था के लिए विद्यालय के अन्दर का क्षेत्र, गुरुद्वारा से विद्यालय के बाहर वाली लेन तथा बस स्टैंड वाली नई रोड पर अपने वाहनों की पार्किंग कर सकेंगे। पार्किंग के लिए प्रशासनिक सहयोग के साथ-साथ नीजी सुरक्षा गार्डों की भी माकूल व्यवस्था की गई।
विश्व नवकार महामंत्र दिवस आज, सुबह 8 बजे फतह स्कूल ग्राउंड में होगा आयोजन
