महिलाओं को दिखाई समाज की ज्वलंत समस्या पर आधारित मूवी लापता लेडिज  

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

फिल्म देख महिलाओं ने लिया प्रण,गांवों में जाकर बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं शिक्षित बनाने के प्रोजेक्ट पर करेंगे कार्य
उदयपुर। इनरव्हील क्लब दिवास की ओर सेे चलो कुछ अच्छा करते है प्रोजेक्ट के तहत समाज की ज्वलंत समस्या पर आधरित मूवी लापता लेडिज को आज महिलाओं को दिखाया गया।
क्लब अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि मूवी में आज भी गावों में बेटी को एक बोझ समझा जाता है माता पिता को जल्द से जल्द बेटियों के हाथ पीले कर विदा करने की चिंता लगी रहती हैं। भले ही वह बच्ची पढ़ने में कितनी भी अच्छी हो। इसी पर आधारित मूवी क्लब की सदस्यो को दिखाई गई। इस प्रकार की मूवी समाज की लड़कियों ,महिलाओं आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल कायम करती है।
इस मूवी को देख कर क्लब की सभी सदस्यों ने प्रण लिया की हम भी गावों में जाकर गरीब बच्चियों को शिक्षित एवम आत्मनिर्भार बनाने के प्रोजेक्ट केरेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!