राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अग्रणी भूमिका है 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
राष्ट्र सेविका समिति – प्रारंभिक शिक्षा वर्ग

उदयपुर, 29 दिसंबर। उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर 4 में स्थित विधा निकेतन स्कूल में राष्ट्र सेविका समिति का प्रारंभिक शिक्षा वर्ग चल रहा है जिसमे 282 महिला शिक्षार्थी भाग ले रही हैं। दिनांक 29 दिसंबर को वर्ग में हुए बौद्धिक के दौरान श्रीमती हर्षिता श्रीमाली, विभाग बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्र सेविका समिति ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की अग्रणी भूमिका है। महिलाएं आज सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित कर रही हैं। भावी पीढ़ी में अच्छे संस्कारों का निर्माण करने का दायित्व भी उनके कंधों पर ही हैं क्योंकि हमारा घर परिवार ही हमारे जीवन की प्रथम पाठशाला होती है।
वर्ग में “हम अपनी आत्मरक्षा कैसे करें” विषय पर चर्चा आयोजित की गई जिसमें सभी शिक्षार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और अपनी आत्मरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करी। इसी क्रम में “देवी अष्टभुजा” पर एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें देवी अष्टभुजा के गुणों को समझाया गया – मल्टी टास्किंग और बहु आयामी प्रतिभा को विकसित करने के बिंदुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रान्त संपर्क प्रमुख कांता धुप्पड का प्रवास रहा।

विभाग कर्यवाहिका सरला गुप्ता ने बताया की राष्ट्र सेविका समिति का प्रारंभिक शिक्षा वर्ग प्रतिवर्ष दिसंबर माह में आयोजित किया जाता है, इसमें शिक्षार्थियों के शारीरिक और बौद्धिक विकास पर बल दिया जाता है। राष्ट्र सेविका समिति का उद्देश्य मातृशक्ति को राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित करना है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!