वरड़ा में प्रस्तर शिल्प कार्यशाला में निखरेंगी प्रतिभाएं

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 29 दिसंबर। जनजाति अंचल के विद्यालयों में छिपी कला प्रतिभाओं को उचित मंच देकर निखारने के उद्देश्य से उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला द्वारा कश्ती फाउंडेशन और टीम एन एफर्ट के साझे में शहर के समीपस्थ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरड़ा में एक विशेष प्रस्तर शिल्प कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कश्ती फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला के निदेशक फुरकान खान द्वारा अरावली पहाड़ियों की तलहटी में स्थित विद्यालय में इस 8 दिवसीय कार्यशाला के आयोजन की स्वीकृति दी है। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को कला-विशेषज्ञों व शिल्पकारों द्वारा प्रस्तर शिल्पकला की बारीकियों से रूबरू करवाया जाएगा वहीं इस माध्यम से छिपी प्रतिभाओं को चिह्नीत करते हुए उनके कला-कौशल को निखारने का प्रयास किया जाएगा। आयोजित होने वाली इस कार्यशाला के संयोजक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरड़ा के सृजनधर्मी शिक्षक व प्रस्तर शिल्पकार हेमंत जोशी होंगे वहीं कला प्रशिक्षकों के रूप में सुनील भट्ट, नीलोफर मुनीर अन्य कलाकार हिस्सा लेंगे। विद्यालय के प्राचार्य मनोहरलाल सुथार ने बताया कि इस आठ दिवसीय कार्यशाला के प्रति विद्यार्थियों में उत्साह है और इस कार्यशाला का समापन 6 जनवरी को होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!