थाना अम्बामाता। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर भुवन भूषण यादव द्वारा अवैध आग्नेायास्त्रों के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही तथा धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मंजीत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर तथा चांदमल सिंगारिया पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में दिलीप सिंह पुलिस निरीक्षक, प्रभारी जिला स्पेशल टीम तथा श्री रविन्द्र चारण थानाधिकारी, अम्बामातामय टीम द्वारा आज दिनांक 02.07.2023 को आसूचना के आधार पर उबेश्वर जी रोड पर एक व्यक्ति प्रवीण सिंह उर्फ टाईगर पुत्र श्री फतहसिंह निवासी चातरडी, झाडोल, जिला उदयपुर कीतलाशी ली गई तो उसके पास एक अवैध लोडेड देशी कट्टा (पिस्टल) मिला। जिस पर अभियुक्त प्रवीण सिंह उर्फ टाईगर को धारा 3/25 आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस के जब्त किया गया। मामले के सम्बन्ध में थाना अम्बामाता पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त शातिर बदमाश होकर थाना झाडोल क्षैत्र का सक्रिय बदमाश है, जिसके विरूद्ध पूर्व में 18 प्रकरण दर्ज है तथा अभियुक्त लूट, मारपीट, पैसे छीनने आदि घटनाएं करने का आदी है। अभियुक्त दो दिन पूर्व थाना अम्बामाता पर पकडे गए अपराधी मितुल लखारा का सहयोगी है तथा गैंग बनाकर वारदातें करते है।
