उदयपुर। श्री देवेन्द्र मुनि चिकित्सा एवं शोध संस्थान ट्रस्ट द्वारा रविवार को विश्व संत पुष्कर मुनि महाराज के संयम शताब्दी वर्ष के तहत देवेन्द्र धाम में आगामी 5 नवम्बर को आयोजित होने वाले बाल मेले के पोस्टर विमोचन सहित आज विविध आयोजन हुए।
ट्रस्ट अध्यक्ष रजनी डांगी ने बताया कि महासती प्रियदर्शना जी मा. सा. आदि ठाणा 7 के आशीर्वाद से महाश्रमणी पुष्पवती म.सा. की 99 वी जन्म जयंती एवं बाल दिवस के शुभ अवसर पर पुष्प बाल मेला 2023 का आयोजन रखा गया है। जिसका आज अतिथियों ने पोस्टर विमोचन किया।
उन्होंने बताया कि आल मेले में फूड कॉर्नर,शॉपिंग जोन,गेम स्टेशन आदि होंगे। इससे पूर्व आज नवकार मंत्र का जाप किया गया,साथ ही स्थानक के उपर बनें नवनिर्मित कमरे का एवं आचार्य देवेन्द्र होम्योपैथिक चिकित्सालय लोकार्पण किया गया।
श्रीमती डांगी ने ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे हॉस्पिटल ,विद्यालय,भोजन शाला, पुस्तकालय एवं वाचनालय आदि जनहित की गतिविधियों दी। आयोजन समिति ने सभी से बाल मेले में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में गणेश लाल गोखरू ,मान सिंह रांका,विजय सिंह छाजेड़ ,सुरेश बडाला, रमेश खोखावात,दिलीप सुराना,विजय सिसोदिया,सुनील छाजेड़ ,अंकित मेहता आदि की उपस्थिति रही ।अंत में हिमत मेहता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
बाल मेले के पोस्टर विमोचन सहित विविध कार्यक्रम आयोजित
