फतहनगर। शनिवार को क्ष्ज्ञेत्र की राजकीय स्कूलों नो बैग डे के अवसर पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।
रा.उ.मा.वि.चंगेड़ी में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन पवन कुमार मीणा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इसी प्रकार से लाइब्रेरी डे पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती संतोष स्वामी ने की। श्रीमती रतन टाक व संजय यादव मंचासीन अतिथि थे। कार्यक्रम संयोजक राकेश मीणा,जगदीशसिंह राव, निकिता सोनी आदि वक्ताओं ने लाईब्रेरी दिवस एव कम्प्यूटर साक्षरता को लेकर बच्चों को उपयोगी जानकारी दी। पुस्तकालय की उपयोगिता पर बच्चों ने भी अपने विचार रखे। बच्चों की पोस्टर प्रदर्शनी लगी जिसका विद्यालय के बच्चों ने अवलोकन किया।
