वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत की कार डिवाइडर पर चढ़ी

सैयद हबीब
उदयपुर 24 मार्च। जिले की वल्लभनगर क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक प्रीति गजेंद्र शक्तावत की कार शुक्रवार को भमरासा घाटी में डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के दौरान कार में विधायक मौजूद थी, हालांकि इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया गया कि चित्तौड़गढ़ की ओर से आते समय उनकी कार के सामने रोंग साइड से एक बाइक पर तीन युवक आ रहे थे। जिन्हें बचाने के प्रयास में विधायक की कार डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे की सूचना पर विधायक की कुशलक्षेम पूछने के लिए कई लोग उनके आवास पर पहुंचे। बताया गया कि विधायक हादसे में पूरी तरह सुरक्षित रही और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!