बच्चों से कराते थे फोरलेन से गुजरने वाले वाहनों पर पथराव, पुलिस ने पिताओं को लिया हिरासत में

उदयपुर। गोगुन्दा—पिण्डवाड़ा फोरलेन हाईवे से गुजरने वाले वाहनों पर पथराव कर अपराध कराने वाले बच्चों के अभिभावकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर जिले में गोगुन्दा—पिण्डवाडा फोरलेन से गुजरने वाले वाहनों पर लोहारचा व क्यारी के आस पास शाम होते ही देर रात तक पथराव की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। बताया गया कि मामले की जांच में पता लगा कि क्षेत्र के आदिवासी परिवार के लोग अपने बच्चों से वाहनों पर पथराव कराते तथा बाद में लूट पाट करते थे। जिस पर बेकरिया थानाधिकारी प्रभुसिंह चूण्डावत के नेतृत्व मे एक टीम गठित की तथा ऐसे अपराधियों पर लगाम लगाए जाने के निर्देश दिए। जांच में मंगलवार को पुलिस ने पाया कि आदिवासी परिवार के सदस्य अपने 10—11 साल बच्चों से यह अपराध कराते हैं। इस पर पुलिस ने शिवड़िया निवासी हुरमा पिता धूलाराम गरासिया, जगाराम पिता हुसाराम गरासिया, टिपाराम पिता चापाराम गरासिया, दौलाराम पिता वनाराम गरासिया, मोहनराम पिता लखराम गरासिया, जगाराम पिता हंसाराम गरासिया और चतराराम पिता जगाराम गरासिया को गिरफ्तार किया है। उनसे पत्थरावाजी घटनाओं, लूटपाट के इरादे को लेकर पूछडताछ की जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!