शहरी ओलंपिक का आगाज शनिवार को गांधी ग्राउंड पर
निगम आयुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उदयपुर 3 अगस्त। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2023-24 की अनुपालना में उदयपुर में राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलो का शुभारंभ शनिवार 5 अगस्त को होगा। उदयपुर में इन खेलों का शुभारंभ शनिवार सुबह 9 बजे गांधी ग्राउण्ड में होगा। निगम आयुक्त आईएएस मयंक मनीष ने गुरुवार को खेल मैदान पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और निगम अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात आयुक्त ने नगर निगम के अभियन्ताओं के साथ शिक्षा विभाग खेल विभाग के अधिकारियों से खेल मैदानों पर की जा रही व्यवस्थाओ व आयोजन की तैयारियों के बारे में चर्चा की और सभी खेल मैदानों पर पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए है। वहीं खेल मैदान पर खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए बारिश से बचने हेतु वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था की गई है। निगम आयुक्त ने बताया कि राजीव गाँधी शहरी ओलम्पिक खेल शहर के प्रमुख 12 मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रतिदिन शाम 6 से 7 बजे तक भंडारी दर्शक मंडप में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
शहर के 15 खेल मैदानों पर आयोजित होंगे शहरी ओलंपिक
