राहगीर को धमका कर एवं मारपीट कर बायोमेट्रीक मशीन पर अगुठा लगाकर 10000 रूपये तथा 15000 रूपये नकद की लूट का अज्ञात आरोपी गिरफतार

उदयपुर। जिले के झाडोल थानान्तर्गत  गत दिनांक 03.10.2023 को प्रार्थी भेरा पिता हीरा जी जाति गायरी उम्र 68 वर्श निवासी सगपुरा पुलिस थाना झाडोल जिला उदयपुर ने रिपोर्ट दी की कि दिनांक 23/08/2023 को दिन में करीब 3 बजे में अपने घर सगपुरा से गावं खाखड उधारी के पैसे जमा कराने एवं वृहत कृषि बहुउद्देषीय सहकारी समिती लिमिटेड खाखड में फसली ऋण हेतु दस्तावेज तैयार कराने के लिये अपने सारे दस्तावेज लेकर पैदल पैदल खाखड जा रहा था कि बिच रास्ते में मुख्य हाइवे रोड सगपुरा पुलिया तक पहुचां जहां पर एक व्यक्ति मोटर साईकिल लेकर पहले से खडा था। जिसने परिवादी को कहा कि मैं भी खाखड जा रहा हु तुम्हे भी छोड दुगा। मैं तुम्हारे पुत्र कैलाष को पहचानता हुं उक्त ने प्रार्थी को विष्वास में लेकर उसकी मोटरसाईकिल पर बिठाकर खाखड से पहले ढीमडी पतवारी वाले कच्चे रोड की तरफ एक सुनसान जगह- पर ले जाकर परीवादी को चाकु दिखाकर डरा धमका कर एवं भय बताकर प्रार्थी की जेब से 15,000/- रूपये लुट लेना व आधार कार्ड बैक डायरी ले ली। मषीन निकाली और परिवादी का आधार कार्ड नम्बर उस मषीन में डाला तथा परिवादी का अगुठां जबरन उस मषीन पर लगाकर परिवादी के खाते से 10000/ रूपये भी निकाल कर भाग गया।
वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 218/2024 धारा 392 भा.द.स में दर्जकर अनुसन्धान प्रारम्भ किया गया। दौराने अनुसन्धान बयान प्रार्थी के लेखबद्व किये जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रकरण की घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान योगेष गोयल जिला पुलिस अधीक्षक महोदय उदयपुर द्वारा गहन अनुसंधान करने व मुल्जिम की धरपकड कर प्रकरण के खुलासे के संबध मे आवष्यक दिषा निर्देष प्रदान किये गये। इस क्रम मंे श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया खेरवाडा एवं श्रीमान महावीर सिंह षेखावत वृताधिकारी वृत झाडोल के निर्देषन में श्री रतनसिंह चैहान पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना झाडोल की टीम द्वारा तकनीकि अनुसंधान करते हुये एक आरोपी को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त से गहन अनुसंधान जारी है।
अभियुक्त का नाम पताः-प्रकाश चन्द्र गमार पिता हकरा जी गमार जाति गमार उम्र 28 वर्ष निवासी फूटन, आमलीया पुलिस थाना फलासीया जिला उदयपुर

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!