उदयपुर बनेगा ऐतिहासिक बिजनेस कॉन्क्लेव का गवाह : मुकेश माधवानी

17 अक्टूबर को होगा ‘बीसीआई कनेक्ट 2025’, जुटेंगे देशभर के बीसीआई सदस्य और पदाधिकारी

उदयपुर। झीलों का शहर उदयपुर एक बार फिर ऐतिहासिक बिजनेस कॉन्क्लेव का साक्षी बनने जा रहा है। भारत के तेजी से उभरते व्यापारिक नेटवर्किंग समूह बिज़नेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) की ओर से 17 अक्टूबर को बलिचा स्थित रामी रॉयल रिसॉर्ट एंड स्पा में ‘बीसीआई कनेक्ट 2025’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बीसीआई, रामी रॉयल रिसॉर्ट एंड स्पा और शांतिराज हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह कॉन्क्लेव व्यापार, उद्योग और उद्यमिता से जुड़े लोगों के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध होगा। कार्यक्रम में व्यापारियों को नेटवर्किंग की कला, सहयोग के नए आयाम और बाजार की संभावनाओं पर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योगपतियों को एक साझा मंच पर लाकर आपसी परिचय, सहयोग और व्यावसायिक अवसरों का विस्तार करना है। इस अवसर पर प्रेजेंटेशन, बिजनेस टॉक, मार्केट ट्रेंड्स पर चर्चाएं और भविष्य के इनोवेटिव बिजनेस मॉडलों पर विचार-विमर्श होगा।

रामी रॉयल रिसॉर्ट एंड स्पा के जनरल मैनेजर दिनेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह आयोजन व्यापारियों को एक-दूसरे से परिचित होने, अनुभव साझा करने और आपसी व्यवसाय को प्रोत्साहित करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह मंच न केवल व्यावसायिक रिश्तों को सशक्त बनाएगा बल्कि प्रतिभागियों को नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

मुकेश माधवानी ने बताया कि इस आयोजन में पूरे भारत के बीसीआई के विभिन्न चैप्टरों और चार्टर्स के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होना प्रस्तावित है

इनमें अगम्य मीडिया के विप्लव कुमार जैन, प्राइमपाथ एच.आर. सॉल्यूशन्स के उमा प्रताप सिंह, बडाला क्लासेज़ के सीए राहुल बडाला, गायत्री टैंकर्स के दिग्विजय रजक, क्यू इवेंट्स के ऋतुराज खन्ना, स्टूडियो अर्थ अहमदाबाद के सूरज व्यास, ट्रैवेलिस्टा कंसल्टेंट्स गोवा के डैनी कोडवानी, आर्किटेक्ट एंड वैल्यूअर के उपेन्द्र तातेड, होटल जैवाना हवेली के यशवर्धन राणावत, एंकर प्रीति सक्सेना, ऐक्मी इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन अहमदाबाद के अनिल वैष्णव, इवेंट्स आगरा की सपना गुवलानी, फ़्रोज़न एंटरटेनमेंट्स इंदौर के कर्मेश दुबे, क्वर्टी ब्रांड सॉल्यूशन्स प्रा. लि. दिल्ली के क्यूपिड सैनी, बीसीआई युवा अजमेर की शिल्प काकड़ा, मोगरा ग्रुप्स के अंशुल मोगरा, मुंबई की कृतिका तथा आर.डी.ज़ेड. फ़ूड जोधपुर एवं वागेटर किचन एलएलपी के अमित सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

माधवानी ने कहा कि ‘बीसीआई कनेक्ट 2025’ न केवल व्यावसायिक सहयोग को नई दिशा देगा बल्कि उदयपुर को देश के बिजनेस नेटवर्किंग मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान भी दिलाएगा। यह आयोजन उद्यमियों और उद्योगपतियों के बीच नए विचारों, साझेदारियों और संभावनाओं का सेतु बनेगा।

शांतिराज हॉस्पिटल के बारे में : शांतिराज हॉस्पिटल प्रा. लि., उदयपुर, दक्षिण राजस्थान का अग्रणी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल है, जो आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, सर्जिकल उत्कृष्टता और मरीज-केंद्रित नैतिकता के लिए प्रसिद्ध है।

डॉ. सपन अशोक जैन के नेतृत्व में अस्पताल ने मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। यह उदयपुर का पहला सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम वाला अस्पताल है, जो सटीकता और तेजी से रिकवरी में नई दिशा प्रदान करता है।

अनुभवी विशेषज्ञों की टीम, अत्याधुनिक सुविधाओं और मानवीय संवेदना के साथ, शांतिराज हॉस्पिटल निरंतर प्रदेश व देशभर के मरीजों को भरोसेमंद और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!