सुरों की मंडली ने सुर और भावना से मनाया महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन

‘’एक दूसरे से करते हैं प्यार हम’’ , सुरों की मंडली (1000 परिवार वाले सदस्यों ) ने गा कर अमिताभ बच्चन को दी शुभकामनाएँ : मुकेश माधवानी

उदयपुर, 12 अक्टूबर।सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के 83वें जन्मदिन पर अशोका पैलेस संगीत और भावनाओं से सराबोर हो उठा।

सुरों की मंडली द्वारा आयोजित इस भव्य संगीतमय संध्या में अमिताभ के सदाबहार गीतों ने हर दिल को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों की झड़ी लग गई।

कुल 55 प्रतिभागियों ने अमिताभ बच्चन के गीतों को अपने सुरों में ढालकर न केवल गायक के रूप में बल्कि सच्चे प्रशंसक के रूप में भी अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।

सभी सुर साधक ड्रेस कोड में सजे-धजे मंच पर पहुंचे और “ये दोस्ती”, “जिंदगी का सफर”, “खईके पान बनारसवाला”, “मेरे अंगने में” जैसे गीतों पर पूरे हॉल को झूमने पर मजबूर कर दिया।

केक काटकर महानायक का जन्मदिन मनाया गया तो तालियों और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

सभी मेंबर्स ने कार्यक्रम के सूत्रधार एवं सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी को विशेष धन्यवाद दिया , जिनके सृजनात्मक मार्गदर्शन और संगठनात्मक कौशल से यह आयोजन एक यादगार संगीत पर्व में बदल गया।

इस अवसर पर बतौर जज श्चेतन जिंगर (मॉडल एवं आर्टिस्ट) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

मंच संचालन में श्री मोहन सोनी, श्रीमती नूतन मैडम और श्री गोपाल गोठवाल ने अपनी ऊर्जावान और मनोरंजक शैली से दर्शकों को बांधे रखा।

कार्यक्रम के सुचारू संचालन में श्री विकास सोनी, श्री सुशील वैष्णव और श्री योगेश उपाध्याय का विशेष योगदान रहा, जिनकी टीम भावना और समर्पण ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

अंत में सुरों की मंडली परिवार ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा —

“संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली एक सशक्त भावना है।”

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!