उदयपुर राउण्ड टेबल ने रेलवे स्टेशन पर 2 व्हील चेयर प्रदान की

उदयपुर। उदयपुर राउण्ड टेबल -253 ने अपने सामुदायिक सेवा के अंतर्गत एक और सराहनीय पहल करते हुए उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद यात्रियों के लिये 2 व्हीलचेयर प्रदान की।
कुणाल बागरेचा व प्रभात देवपुरा ने बताया कि गतिशीलता सम्मान का प्रतीक है, और इस नेक कार्य के माध्यम से हम जरूरतमंद लोगों के लिए यात्रा को थोड़ा आसान बनाने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि ये व्हीलचेयर जरूरतमंद यात्रियों के लिये काफी उपयोगी साबित होगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!