उदयपुर के कलाकार राजेश सोनी का फीचर विश्व प्रसिद्ध फ्रेंच मैगजीन मैरी क्लेयर मेसन में 

उदयपुर. राजस्थानी कला और उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पटल पर नई ऊंचाई मिली है। शहर के जाने-माने आर्टिस्ट राजेश सोनी  का खास आर्टिकल लेटेस्ट इश्यू ऑफ मैरी क्लेयर मेसन  में प्रकाशित हुआ है।राजेश सोनी तीसरी पीढ़ी के आर्टिस्ट-फोटोग्राफर हैं। वे डिजिटल फोटो को हाथ से पेंट करके अनोखी कृतियां बनाते हैं। अपने पिता की पारंपरिक टेक्नीक को आधुनिक अंदाज में नया रूप देते हैं। मैगजीन  में  उनके मल्टी-टैलेंट (फोटोग्राफी, पेंटिंग, पोर्ट्रेट आर्ट) की तारीफ की गई है। उदयपुर के लिए यह बेहद गर्व का पल है क्योंकि मैरी क्लेयर मेसन जैसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मैगजीन में उदयपुर के एक स्थानीय आर्टिस्ट का फीचर शहर की कला-संस्कृति को पूरी दुनिया तक ले जाता है। राजेश सोनी का यह सम्मान न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उदयपुर की समृद्ध कलात्मक विरासत  का वैश्विक मान्यता प्राप्ति का प्रतीक भी है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!