ट्रेजर हंट प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर। एश्वर्या कॉलेज में ट्रेजर हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। कॉलेज इस प्रकार की एक्स्टेन्शन गतिविधि का आयोजन करता है जो छात्रों को एक-दूसरे के साथ संवाद करना और एक टीम के रूप में जिम्मेदारी से कार्य करना सिखाता है।
निदेशक डॉ. रक्षा शर्मा ने बताया कि कॉलेज के छात्रों को 10 टीमों में विभाजित किया गया था, कॉलेज से हरी झंडी दिखाने के बाद छात्रों को शहर के विभिन्न स्थानों पर छिपे विभिन्न सुरागों को ढूंढना था। गेम जीतने के लिए विजेता टीम को सभी सुराग इकट्ठा करके अंतिम मंजिल तक पहुंचना था। छात्रों ने शहर के पर्यटक स्थल का चक्कर लगाया और संस्कृति की सुंदरता की सराहना की। हर्षवर्धन, दिविष्ट, हितेश, हेमंत, राघव, नूरेन, जान्हवी, प्रवीण, कमलेश प्रथम टीम के विजेता रहे जबकि ऋतु, उसाना, दर्शिका, सुधि, राहुल, हितेश, जयदेव, चिराग द्वितीय टीम के विेजता रहें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!