मतदान दलां को दिया प्रशिक्षण – उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

विधानसभा आम चुनाव-2023
उदयपुर, 12 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव-2023 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार मतदान दलों के प्रशिक्षण का क्रम जारी है। 10 अक्टूबर से शुरू हुए प्रशिक्षण सत्र के तीसरे दिन गुरूवार को मतदान अधिकारी द्वितीय का प्रशिक्षण आयोजित हुआ।
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय तथा राजकीय फतह विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षकों ने कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम सिलिंग, मॉक पोल, विभिन्न सूचना प्रपत्र, मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं, करने योग्य और नहीं करने योग्य कार्यों तथा सावधानियों आदि की जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम शैलेष सुराणा ने प्रशिक्षण सत्रों का निरीक्षण कर कार्मिकों को मार्गदर्शन भी दिया। इस दौरान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी व डीआईजी स्टाम्प जितेंद्र ओझा, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा आदि भी उपस्थित रहे। 14 अक्टूबर को पीठासीन अधिकारी 2173 से 2904, मतदान अधिकारी प्रथम 2873 से 3183, मतदान अधिकारी द्वितीय 2873 से 3587, मतदान अधिकारी तृतीय 2873 से 3250 का प्रशिक्षण होगा।

प्रशिक्षण में अनुपस्थिति कार्मिकों के निलम्बन की प्रक्रिया प्रारम्भ
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए जारी निर्वाचन कार्यक्रम के क्रम में उदयपुर/सलुम्बर जिले की 8 विधानसभा क्षेत्रों हेतु गठित 2872 मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 10 अक्टूबर से प्रारम्भ हो गया है। यह प्रशिक्षण राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर एवं राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है। इसमं अनुपस्थित रहे कार्मिकों को नोटिस जारी कर अपना प्रथम प्रशिक्षण 14 अक्टूबर, 2023 को प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया जा चुका है। 14 अक्टूबर, को उक्त में से मतदान अधिकारी (द्वितीय) का प्रशिक्षण राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर में व अवशेष पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी ( प्रथम ) का प्रशिक्षण राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में प्रातः 09रू00 बजे से आयोजित होगा ।
कार्मिक प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी ओपी जैन ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) उदयपुर के निर्देशानुसार 14 अक्टूबर को आयोजित विशेष प्रशिक्षणों में सम्बन्धित पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। विशेष प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों/कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों में सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाकर दण्डित करने हेतु उनके निलम्बन की प्रक्रिया कर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की जा सकेगी।
आज इनका प्रशिक्षण
जैन ने बताया कि शुक्रवार को मतदान अधिकारी (तृतीय) का प्रशिक्षण आयोजित होगा। इसमें क्रम संख्या 1 से 1650 के मतदान अधिकारी राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में एवं 1651 से 2872 का प्रशिक्षण राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर में आयोजित होगा।

निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के लिए अधिकारी नियुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पोसवाल ने एक आदेश जारी कर विधानसभा आम चुनाव के दौरान विभिन्न गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के लिए विभिन्न अधिकारियों को पर्यवेक्षणीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस आदेश के तहत कार्मिक प्रकोष्ठ के लिए खान एवं भू-विज्ञान विभाग के अतिरिक्त निदेशक ओ.पी.जैन, ईवीएम मैनेजमेंट के लिए मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनय पाठक, बैलेट पेपर के लिए कोषाधिकारी (शहर) श्रीमती सीमा गीतेशश्री, इलेक्ट्रोल रोल्स के लिए स्थानीय निकाय उपनिदेशक कुशल कुमार कोठारी, शिकायत निवारण एण्ड वॉटर हेल्पलाइन के लिए सहायक भू प्रबंध अधिकारी वारसिंह तथा ऑब्सर्वरर्स के लिए भू प्रबंध अधिकरी पदेन राजस्व अपील अधिकारी प्रदीपसिंह सांगावत को पर्यवेक्षणीय अधिकारी नियुक्त किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!