बजरंग दल संयोजक की हत्या के लिए 1.80 लाख में खरीदी थी तीन पिस्टल, सप्लायर गिरफ्तार

उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र के रामपुरा चौराहे पर पिछले दिनों बजरंग दल उदयपुर के संयोजक राजेंद्र परमार उर्फ राजू तेली की हत्या को पुलिस ने हथियारों के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। जिसने हत्या के आरोपियों को 1.80 लाख रुपए में तीन पिस्टल बेची थी।
मिली जानकारी के अनुसार हथियारों का सप्लायर मध्यप्रदेश के गंधवानी का रहने वाला तूफान सिंह उर्फ ज्ञानी पुत्र महिपाल सिंहस है। जिसे धार जिले के गंधवानी गांव से ही गिरफ्तार कर उदयपुर लाया गया। जिसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी राजेन्द्र परमार की हत्या के आरोपी जितेंद्र मीणा उर्फ अन्ना को तीन पिस्टल तथा 35 जिंदा कारतूस एक लाख अस्सी हजार रुपए में बेचे थे। आरोपी तूफान सिंह से पूछताछ में सामने आया- यह उसका पुश्तैनी काम है। उसका पिता भी यही काम करता था। आरोपी तूफान सिंह ने तीनों पिस्टल 1.80 लाख रुपए में दी थी। वहीं, प्रति कारतूस का एक हजार रुपए आरोपियों ने दिया था। जितेंद्र उर्फ अन्ना का सम्पर्क तूफान सिंह के पिता से था। जब तूफान ने यह काम शुरू किया तो जितेंद्र उर्फ अन्ना उसके सम्पर्क में आया और पिस्टल सप्लाई करवाने लगा।
उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी को बजरंग दल के विभाग संयोजक राजेन्द्र परमार उर्फ राजू (38) पुत्र ओंकारलाल तेली निवासी रामपुरा चौराहे की उसी के दुकान के बाहर हत्या कर दी थी। इस प्रकरण में पुलिस ने पूर्व में शूटर विजय मीणा उर्फ सिकरा मीणा, प्रीतम सिंह उर्फ बंटी, जितेन्द्र उर्फ अन्ना, भँवरलाल सुहालका को गिरफ्तार किया जा चुका है।
हत्या की साजिश पिण्डोली रोड स्थित होटल पर रची, हत्या करने के बाद वहीं गए
पुलिस के अनुसार भंवरलाल सुहालका की पिण्डोली रोड़ पर कालिका नॉन वेज के नाम से रेस्टोरेंट है। वहीं आरोपियों ने राजू तेली की हत्या की साजिश रची। आरोपी भंवरलाल को भी हत्या से पहले से ही सारी योजना पता थी। हत्या के बाद विजय मीणा उर्फ सिकरा ने इसकी होटल पर फरारी काटी थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!