उदयपुर। थाना गोवर्धनविलास में गत 24.02.2023 को प्रार्थी उपेंद्र सिंह झाला पिता भेरु सिंह झाला उम्र 23 वर्ष निवासी उमरडा थाना हिरणमगरी जिला उदयपुर ने थाना गोवर्धनविलास पर एक प्रकरण इस आशय का दर्ज करवाया की दिनांक 23.02.2023 को दिन के समय करीब 3.00 बजे प्रार्थी स्वंय की पल्सर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ27BL8853 लेकर गोवर्धन सागर तालाब की तरफ घूमने गया था व मोटरसाईकल गोवर्धनसागर तालाब के पास खड़ी कर के घूम रहा था कि तीन अज्ञात नकाबपोश युवक मोटरसाईकल लेकर आये व आते ही मेरे साथ मारपीट करने लग गये व मेरी पल्सर मोटरसाईकल की चाबी छीन ली व मारपीट करते हुए, मुझे डरा धमका कर मेरी जेब से 700रू छीन लिये व मैने काॅल करने का प्रयास किया तो मेरे हाथ से मेरा मोबाईल भी छीन कर भाग गये। उक्त घटना पर प्रकरण संख्या 59/2023 धारा 392,323,34 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर, विकाश शर्मा निर्देशानुसार, मंजीत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व भुपेन्द्र वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में संजीव स्वामीथानाधिकारी थाना गोवर्धनविलास मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 59/2023 धारा 392,323,34 भादस में फरदीन उर्फ बुग्गी पिता ताज मोहम्मद उम्र 25 साल निवासी फारूख आजम काॅलोनी, मल्लातलाई थाना अम्बामाता जिला उदयपुर, करण सैन पिता राकेश सैन उम्र 20 साल निवासी 374 टीचर्स काॅलोनी थाना अम्बामाता जिला उदयपुर व ईदरीश उर्फ छोटू पिता युसुफ खान उम्र 20 साल निवासी सज्जनगर कच्ची बस्ती थाना अम्बामाता जिला उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया व मोटरसाइकिल को बरादमद कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफतारशुदा अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में स्वीकार की गई।
वारदातेंः-गिरफतारशुदा अभियुक्तगण द्वारा पिछले एक सप्ताह के भीतर उदयपुर शहर के विभिन्न थान क्षैत्रों में निम्न वारदातें करना स्वीकार किया है।
1. दिनांक 23.02.2023 को बुग्गी, करण व छोटू ने मिलकर गोवर्धनसागर तालाब की पाल से प्रार्थी से 01 पल्सर मोटरसाईकल, 700 रू नगद व एक मोबाईल फोन लूट करना स्वीकार किया है।
2. दिनांक 23.02.2023 को बुग्गी, करण व छोटू ने मिलकर पुलां पुलिया के पास एक शराब ठेकेदार को आगे बाईक लगाकर लूट करने का प्रयास करने की वारदात करना स्वीकार किया है।
3. 2-3 दिन पहले बुग्गी, करण व छोटू ने मिलकर मोहता पार्क चेतक सर्कल थाना हाथिपोल के आसपास तीन अलग-अलग वारदातें की जिसमें क्रमषः 1500रू, 5000रू, 500रू लूट करना स्वीकार किया है।
4. पिछले 7-8 दिनों में बुग्गी, करण व छोटू ने मिलकर स्वरूपसागर के आसपास 03 अलग-अलग वारदातें की जिसमें क्रमषः 1000रू, 500रू, 1500रू लूट करना स्वीकार किया है।
5. पिछले 7-8 दिनों में बुग्गी, करण व छोटू ने मिलकर उदियापोल बस स्टैण्ड के आसपास नई रोड पर 02 अलग-अलग वारदातें की जिसमें क्रमषः 3000रू, 3500रू लूट करना स्वीकार किया है।
6. 7-8 दिन पहले तैली साहु समाज के भवन के पास बुग्गी ने अपने दोस्त पिन्टू के साथ मिलकर एक व्यक्ति से 2300रू की लूट करना स्वीकार किया है।
इस प्रकार उपरोक्त मुल्जिमानों द्वारा पिछले 10 दिनों में कुल 11 से अधिक लूट की वारदातें करना स्वीकार की है।
गिरफतारषुदा अभियुक्तगण निम्न प्रकरणों में भी वांछित हैंः-
1. अभियुक्तगण फरदीन उर्फ बुग्गी, ईदरीश उर्फ छोटू व करण सैन ने पुलिस थाना अम्बामाता में पुलां में शराब व्यवसायी से 8,34,000रू लूटने का प्रयास किया था। उक्त घटना पर पुलिस थाना अम्बामाता पर प्रकरण संख्या 116/23 धारा 341,327,393,34 भादस में वांछित है।
2. अभियुक्त फरदीन उर्फ बुग्गी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पुलिस थाना अम्बामाता में तेली साहू समाज भवन के पास एक युवक का रास्ता रोक कर उससे 2300रू लूट लिये थे। उक्त घटना पर पुलिस थाना अम्बामाता पर प्रकरण संख्या 101/23 धारा 392,34 भादस में प्रकरण दर्ज है।
गिरफतारषुदा अभियुक्तगण के विरूद्व दर्ज आपराधिक प्रकरणः- उपरोक्त गिरफतारषुदा अभियुक्तगण के विरूद्व निम्न प्रकरण दर्ज है।
1. फरदीन उर्फ बुग्गी थाना अम्बामाता का हिस्ट्रीषीटर होकर इसके विरूद्व कुल लूट, चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट में कुल 25 प्रकरण दर्ज है।
2. ईदरीष उर्फं छोटू के विरूद्व लूट के 02 प्रकरण दर्ज है।
3. करण सेन के विरूद्व लूट के 02 प्रकरण दर्ज है।
टीम सदस्यः-
संजीव स्वामी पु.नि. थानाधिकारी गोवर्धनविलास, देवीलाल सउनि थाना गोवर्धनविलास, गणेश सिंह हैडकानि 18, मनोहर सिंह हैडकानि 1461, दिनेश सिंह कानि 678, भगवती लाल कानि 521, हेमंत कुमार कानि 1480, हरीश कुमार कानि 1886, कल्याण सिंह कानि 1726, लोकेश रायकवाल साईबर सैल, उदयपुर।
