35 तोले सोना व ढाई किलो चांदी पर किया चोरों ने हाथ साफ

उदयपुर, 15 नवंबर : शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात बदमाश मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चुरा ले गए। पुलिस को दी रिपोर्ट में शिरीष दोषी पुत्र जम्बू कुमार दोषी निवासी शास्त्री मार्ग, अशोक नगर ने बताया कि 13 नवंबर की रात 10:30 के आसपास अज्ञात बदमाश उसके घर में घुसकर और तीन सोने के हार, दो सोने की चूड़ियां, सोने का एक मंगलसूत्र, दो सोने के ब्रेसलेट, नौ सोने की अंगूठियां, चार जोड़ी सोने टॉप्स, तीन सोने के पैंडल और करीब ढाई​ किलो चांदी व 35 हजार की नकदी चुराकर फरार हो गए। चोरी हुए आभूषणों की कीमत 25 लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!